Bank Holiday 1 April: आज बैंक खुलेंगे लेकिन पब्लिक के लिए नहीं, जानें क्या हैं नियम

हर साल 31 मार्च को फाइनेंशियल ईयर खत्म होता है और उसके अगले दिन यानी 1 अप्रैल को बैंक अपने हिसाब-किताब को अंतिम रूप देते हैं। इसी वजह से कुछ ब्रांच खुली रहती हैं, लेकिन आम लोग वहां जाकर कोई काम नहीं करा सकते

अपडेटेड Apr 01, 2026 पर 7:40 AM
Story continues below Advertisement
Bank Holiday 1 April 2026: 1 अप्रैल को बैंक भले ही खुले दिखें, लेकिन आम ग्राहकों को बैंक ब्रांच की सर्विस आज नहीं मिलेगी।

Bank Holiday 1 April 2026: 1 अप्रैल को बैंक भले ही खुले दिखें, लेकिन आम ग्राहकों को बैंक ब्रांच की सर्विस आज नहीं मिलेगी। दरअसल, यह दिन बैंकों के लिए सालाना अकाउंट क्लोजिंग और अकाउंटिंग के लिए होता है। यही कारण है कि कल बुधवार 1 अप्रैल को इस दिन ब्रांच में पब्लिक डीलिंग नहीं होती। बैंक कर्मचारी इस दिन पूरे साल के खातों को बंद करने और जरूरी फाइनेंशियल काम निपटाने में लगे रहते हैं।

RBI के अनुसार हर साल 31 मार्च को फाइनेंशियल ईयर खत्म होता है और उसके अगले दिन यानी 1 अप्रैल को बैंक अपने हिसाब-किताब को अंतिम रूप देते हैं। इसी वजह से कुछ ब्रांच खुली रहती हैं, लेकिन आम लोग वहां जाकर कोई काम नहीं करा सकते।

आने वाले दिनों में भी बैंकिंग सर्विस पर असर देखने को मिलेगा। 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे के मौके पर दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और बेंगलुरु जैसे शहरों में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 14 से 16 अप्रैल के बीच अलग-अलग राज्यों में बिहू, विषु, तमिल न्यू ईयर और अंबेडकर जयंती जैसे त्योहारों के कारण भी छुट्टियां रहेंगी। 20 और 21 अप्रैल को भी कुछ राज्यों में बैंकिंग सर्विस कम मिलेंगी। हालांकि, बैंक ब्रांच बंद रहने के बावजूद डिजिटल सर्विस जारी रहेंगी। ग्राहक UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और एटीएम के जरिए पैसे भेज या निकाल सकते हैं।


3 अप्रैल को गुड फ्राइडे की छुट्टी

3 अप्रैल को गुड फ्राइडे के मौके पर दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और बेंगलुरु समेत कई शहरों में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी।

14 से 16 अप्रैल तक कई राज्यों में छुट्टियां

इस दौरान असम, पश्चिम बंगाल, केरल और तमिलनाडु जैसे राज्यों में बिहू, विषु, तमिल न्यू ईयर और अंबेडकर जयंती के कारण बैंक बंद रहेंगे।

20-21 अप्रैल को भी कुछ राज्यों में असर

कर्नाटक और त्रिपुरा जैसे राज्यों में इन तारीखों पर बैंकिंग सर्विस सीमित रहेंगी।

डिजिटल सर्विस रहेंगी चालू

हालांकि बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहक UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और एटीएम के जरिए पैसे ट्रांसफर या निकाल सकते हैं। लेकिन चेक क्लियरिंग, डिमांड ड्राफ्ट और शाखा से जुड़े काम इन दिनों नहीं होंगे। इसलिए बेहतर है कि जरूरी बैंकिंग काम छुट्टियों से पहले ही निपटा लिए जाएं, ताकि बाद में किसी तरह की दिक्कत न हो।

RBI की छुट्टियों की लिस्ट

अप्रैल 2026 1 2 3 14 15 16 20 21
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बंगलूर
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
राँची
रायपुर
लखनऊ
विजयवाड़ा
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद

छुट्टी का कारण अप्रैल महीने की तारीख
बैंकों कों अपना फाइनेंशियल ईयर क्लोज करने के लिए ग्राहकों के लिए बंद होगा 1
पुण्य गुरुवार 2
गुड फ्रायडे 3
डॉ बाबासाहेब आंबेडकर जयंती/ महाबिषुब संक्रांति/बीजू/बुइसु महोत्सव/तमिल नववर्ष दिवस/बोहाग बिहु/चेईराओबा/बैसाखी 14
बंगाली नव वर्ष दिवस/बोहाग बिहु/ विशु/हिमाचल दिवस 15
बोहाग बिहु 16
बसव जयंती/अक्षय तृतीया 20
गरिया पूजा 21

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।