Bank Holiday: कल पूरे देश में क्रिसमस का त्योहार मनाया जाएगा। क्रिसमस के दिन गुरुवार 25 दिसंबर को पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। अगर आप भी कल बैंक जाकर अपना काम निपटाने का प्लान कर रहे थे, तो जान लें कि कल पब्लिक हॉलिडे है। पब्लिक हॉलिडे के दिन पूरे देश में बैंक बंद रहने वाले हैं। यानी, सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहने वाले हैं।
