Bank Holiday: आज बुधवार को बंद रहेंगे बैंक, यहां जानें किन-किन राज्यों में नहीं खुलेगी ब्रांच

Bank Holiday: आज बुधवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। आज पूरा देश गणपति का उत्सव मना रहा है। यही कारण है कि देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। यहां जानें RBI की लिस्ट के मुताबिक देश के किन राज्यों में कब-कब और कहां बंद रहेंगे बैंक। चेक करें पूरी लिस्ट

अपडेटेड Aug 27, 2025 पर 10:22 AM
Story continues below Advertisement
Bank Holiday: आज बुधवार को बैंक बंद रहने वाले हैं।

Bank Holiday: आज बुधवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। आज पूरा देश गणपति का उत्सव मना रहा है। यही कारण है कि देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। यहां जानें RBI की लिस्ट के मुताबिक देश के किन राज्यों में कब-कब और कहां बंद रहेंगे बैंक। चेक करें पूरी लिस्ट।

27 अगस्त को किन-किन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक

बैंक कई राज्यों में बुधवार और गुरुवार को गणेश चतुर्थी के कारण दोनो दिन बंद हैं। RBI की जारी हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक 27 अगस्त और 28 अगस्त को कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।


आज यहां बंद हैं बैंक

बुधवार 27 अगस्त को अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, नागपुर, पणजी और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे। इस दिन गणेश चतुर्थी, संवत्सरी और गणेश पूजा जैसे त्योहार मनाए जाएंगे।

आज है गणेश चतुर्थी

गणेश चतुर्थी हिंदू धर्म का प्रमुख फेस्टिवल है। ये भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष चतुर्थी को मनाया जाता है। इस दिन भक्त विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करते हैं और घरों में गणपति की स्थापना होती है। कई जगह इसे विनायक चतुर्थी या वरसिद्धि विनायक व्रत के नाम से भी जाना जाता है।

आज है संवत्सरी

जैन धर्म में भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी को संवत्सरी पर्व के रूप में मनाया जाता है। यह क्षमा मांगने और आत्मशुद्धि का दिन होता है, जिसमें लोग एक-दूसरे से कहकर क्षमा याचना करते हैं। ये सभी छुट्टी सभी राज्यों में एक साथ नहीं है। यानी जहां त्योहार मनाया जा रहा है, वहीं बैंक बंद रहेंगे। देश के बाकी हिस्सों में सामान्य रूप से बैंक काम करेंगे।

अगस्त 2025 में वीकली छुट्टियां

03 अगस्त (रविवार)

09 अगस्त (दूसरा शनिवार)

10 अगस्त (रविवार)

17 अगस्त (रविवार)

24 अगस्त (रविवार)

30 अगस्त (चौथा शनिवार)

31 अगस्त (रविवार)

RBI की छुट्टियों की लिस्ट

अगस्त 2025 8 9 13 15 16 19 25 27 28
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बंगलूर
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
रांची
रायपुर
लखनऊ
विजयवाड़ा
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद

अवकाश का विवरण दिन
तेंदोंग ल्हो रम फातो 8
रक्षाबंधन/झूलाना पूर्णिमा 9
देशभक्ति दिवस 13
स्‍वतंत्रता दिवस/पारसी नव वर्ष – पतेती (पारसी शहेनशाही)/जनमाष्टमी 15
जन्माष्टमी (श्रावण वद-8)/ कृष्‍ण जयंती 16
महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर का जन्मदिन 19
तिरुभव श्रीमंत शंकरदेव की तिथि 25
गणेश चतुर्थी/संवत्सरी (चतुर्थी पक्ष)/वरसिद्धि विनायक व्रत/गणेश पूजा/विनायक चतुर्थी 27
गणेश चतुर्थी (दूसरा दिन)/नुआखाई 28

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।