Bank Holiday: इस हफ्ते गुरुवार को यानी कल कई जगहों पर बैंकों में छुट्टी है। बैंक आरबीआई की गाइडलाइंस के मुताबिक, छुट्टियों का ऐलान करते हैं। बैंकों में राज्य और इलाके के पर्व-त्योहार के हिसाब से छुट्टियां होती हैं। 29 अक्तूबर यानी गुरुवार को शिमला सहित हिमाचल प्रदेश में बैंकों की शाखाएं बंद रहेंगी। इसकी वजह करवा चौथ है।
