कई बैंकों ने अपने क्रेडिट कार्ड्स पर फेस्टिव ऑफर के ऐलान किए हैं। इसमें इलेक्ट्रॉनिक्स, ट्रैवल बुकिंग, फैशन और ऑनलाइन पर्चेज पर डिस्काउंट शामिल हैं। एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, एक्सिस बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक अपने क्रेडिट कार्ड्स पर कई कैटेगरीज में डील ऑफर कर रहे हैं।
मेकमायट्रिप बुकिंग्स पर 20,000 तक डिस्काउंट
बैंक बाजार डॉट कॉम ने बैंकों और कार्ड इश्यू करने वाली कंपनियों की वेबसाइट से इस बारे में जानकारियां जुटाई हैं। कोटक महिंद्रा बैंक ने अपने कुछ सेलेक्ट क्रेडिट कार्ड्स के जरिए मेकमायट्रिप बुकिंग्स पर 20,000 रुपये तक डिस्काउंट दे रहा है। मेकमायट्रिप टिकट बुकिंग वेबसाइट है।
इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स पर 16000 रुपये तक डिस्कउंट
SBI अपने क्रेडिट कार्ड्स के ग्राहकों को बजाज इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रोडक्ट्स पर 16,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रहा है। HDFC Bank ने ईजीईएमआई प्रोग्राम के तहत विजय सेल्स से प्रोडक्ट्स खरीदने पर 15,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रहा है। विजय सेल्स कई कंपनियों के इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंसेज प्रोडक्ट्स बेचता है।
EMI ट्रांजेक्शंस पर भी अट्रैक्टिव डिस्काउंट
ICICI Bank रिलायंस डिजिटल में एलिजिबल क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शंस पर 12,500 रुपये तक का डिस्काउंट दे रहा है। एसबीआई कार्ड ने एलिबिजिल ईएमआई पर्चेज पर 10 फीसदी का इंस्टैंट डिस्काउंट ऑफर कर रही है। हालांकि, प्रति कार्ड मैक्सिमम डिस्काउंट 49,250 रुपये होगा। एक्सिस बैंक नॉन-ईएमआई एमेजॉन पर्चेज पर 1,250 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रहा है। एलिजिबल ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 1,750 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।
डिस्काउंट ऑफर का फायदा उठाने से पहले ये बातें जान लें
यह ध्यान में रखने की जरूरत है कि ऐसे ऑफर में मिनिमम ट्रांजेक्शन वैल्यू, किसी खास क्रेडिट कार्ड के वेरिएंट या ईएमआई जैसी शर्तें शामिल होती हैं। अगर आप इन ऑफर का फायदा उठाना चाहते हैं तो आपको प्रोसेसिंग फीस, इंटरेस्ट चार्जेज और दूसरी कॉस्ट को चेक कर लेना चाहिए। उसके बाद ही अपनी खरीदारी को ईएमआई में कनवर्ट करना चाहिए।
फेस्टिव ऑफर से खरीदारी की कॉस्ट कम हो जाती है
बैंक बाजार डॉट कॉम के सीईओ आदिल शेट्टी ने कहा कि क्रेडिट कार्ड्स पर मिलने वाले फेस्टिव ऑफर से आपकी खरीदारी की कॉस्ट कम हो जाती है। खासकर तब जब पहले से आपका लोन चल रहा होता है या आपने बड़ी खरीदारी का प्लान बनाया होता है। उन्होंने कहा कि हालांकि आपको सिर्फ डिस्काउंट ऑफर देखकर तुरंत खरीदारी करने से पहले उससे जुड़ी शर्तों के बारे में जान लेना चाहिए। उसके बाद यह देखना चाहिए कि क्या ऑफर से आपकी सेविंग्स हो रही है या नहीं।