Bank Holiday April 2026: अप्रैल 2026 में देशभर में 14 दिनों के लिए बैंक बंद रहने वाले हैं। हालांकि, इसमे बैंक की वीकली छुट्टियां शामिल है। अगर वीकली छुट्टी हटा दें तो बैंक ग्राहकों के लिए आठ दिन त्योहार और फाइनेंशियल ईयर खत्म होने से जुड़े कामों के कारण बंद रहेंगे। ऐसे में ग्राहकों को सलाह दी जा रही है कि वे अपने शहर के हिसाब से बैंक की छुट्टियों की जानकारी पहले ही चेक कर लें, ताकि आखिरी समय में परेशानी न हो। यहां नीचे आरबीआई की छुट्टियों का कैलेंडर दिया गया है।
