Bank Holidays: अगले 13 दिनों में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

September Bank Holidays 2023: सभी बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है। अगर बैंक से जुड़ा कोई काम है तो उसे जल्द से जल्द पूरा कर लें क्योंकि आज से 2 अक्टूबर के बीच बैंक कई दिनों तक बंद रहने वाले हैं। इसमें त्योहारों के साथ शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं

अपडेटेड Sep 19, 2023 पर 5:12 PM
बैंक के लगातार बंद रहने से ग्राहकों को परेशानी हो सकती है।

September Bank Holidays 2023: सभी बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है। अगर बैंक से जुड़ा कोई काम है तो उसे जल्द से जल्द पूरा कर लें क्योंकि आज से 2 अक्टूबर के बीच बैंक कई दिनों तक बंद रहने वाले हैं। अगर देखा जाए तो अगले 13 दिनों में 11 दिन बैंद बंद रहने वाले हैं। इसमें त्योहारों के साथ शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। लगातार छुट्टियों के कारण ग्राहकों के बैंक से जुड़े कामों पर असर पड़ सकता है। ग्राहक ऑनलाइन सर्विस के जरिये अपने काम निपटा सकते हैं।

यहां बंद रहेंगे बैंक

आरबीआई की लिस्ट के मुताबिक कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में 22 से 24 सितंबर तक लगातार 3 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। 22 सितंबर को श्री नारायण गुरु समाधि दिवस पर बैंक बंद रहेंगे। वहीं, 23 सितंबर को चौथा शनिवार और 24 सितंबर को रविवार है। 1 अक्टूबर को रविवार है और 2 अक्टूबर को गांधी जयंती है। बैंक के लगातार बंद रहने से परेशानी हो सकती है।


जानिए सितंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

19 सितंबर, मंगलवार- गणेश चतुर्थी/संवत्सरी (चतुर्थी पक्ष)

20 सितंबर, बुधवार - गणेश चतुर्थी (दूसरा दिन)/नुआखाई

22 सितंबर, शुक्रवार- श्री नारायण गुरु समाधि दिवस

23 सितंबर, शनिवार- चौथा शनिवार, महाराजा हरि सिंह जी का जन्मदिन

24 सितंबर 2023- रविवार के कारण बैंक बंद

25 सितंबर, सोमवार- श्रीमंत शंकरदेव की जयंती

27 सितंबर, बुधवार - मिलाद-ए-शेरिफ़ (पैगंबर मुहम्मद का जन्मदिन)

28 सितंबर, गुरुवार - ईद-ए-मिलाद/ईद-ए-मिलादुन्नबी - (पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन) (बारा वफ़ात)

29 सितंबर, शुक्रवार- ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद इंद्रजात्रा

1 अक्टूबर 2023, रविवार

2 अक्टूबर 2023, सोमवार, महात्मा गांधी जयंती

आप इन ऑनलाइन सर्विस का कर सकते हैं इस्तेमाल

बैंक की छुट्टियों का यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ता है। यूपीआई के जरिए भी पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं, जबकि कैश निकालने के लिए आप एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप नेट बैंकिंग, एटीएम, डिजिटल पेमेंट, क्रेडिया या डेबिट कार्ड के जरिए भी अपना काम कर सकते हैं।

Bajaj Auto : CNG बाइक लॉन्च करने की है तैयारी, MD राजीव बजाज ने दिए संकेत

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।