September Bank Holidays 2023: सभी बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है। अगर बैंक से जुड़ा कोई काम है तो उसे जल्द से जल्द पूरा कर लें क्योंकि आज से 2 अक्टूबर के बीच बैंक कई दिनों तक बंद रहने वाले हैं। अगर देखा जाए तो अगले 13 दिनों में 11 दिन बैंद बंद रहने वाले हैं। इसमें त्योहारों के साथ शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। लगातार छुट्टियों के कारण ग्राहकों के बैंक से जुड़े कामों पर असर पड़ सकता है। ग्राहक ऑनलाइन सर्विस के जरिये अपने काम निपटा सकते हैं।
