Bank Holiday: देश के कई राज्यों में कल और परसों बैंक बंद रहने वाले हैं। दरअसल, 29 जून को बकरीद के अवसर पर कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार कुछ राज्यों और शहरों में 28 जून को भी बकरीद के मौके पर बैंक बंद रहेंगे। यहां आपको बता रहे हैं कि किस शहर में कल और किन राज्यों में परसों 29 जून को बैंक बंद रहेंगे।
28 जून को इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक
जून के महीने में में वाई.एम.ए. के अवसर पर बैंक बंद रहते हैं। जून में राज संक्रांति, कांग (रथजात्रा)/रथ यात्रा, खर्ची पूजा, बकरी ईद (ईद-उल-जुहा) और रेमना नी/ईद-उल-जुहा जैसे त्योहार हैं। कल 28 जून को बकरीद (ईद-उल-जुहा) के मौके पर महाराष्ट्र, जम्मू, केरल और श्रीनगर में बैंक बंद हैं।
29 जून को इन राज्यों बंद रहेंगे बैंक
बकरीद (ईद-उल-अधा): इन राज्यों में 29 जून को बैंक बंद रहने वाले हैं।
त्रिपुरा, गुजरात, मिजोरम, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, असम, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मणिपुर, राजस्थान, जम्मू और श्रीनगर, उत्तर प्रदेश, बंगाल, नई दिल्ली, गोवा, छत्तीसगढ़, झारखंड, मेघालय, हिमाचल प्रदेश। इसके अलावा महाराष्ट्र, सिक्किम, उड़ीसा और केरल में बैंक बंद नहीं होंगे।
30 जून को इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक
रेमना नी/ईद-उल-जुहा- मिजोरम और उड़ीसा में 30 जून को बैंक बंद रहने वाले हैं।
नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग से कर सकते हैं काम
लगभग सभी बैंक अपने ग्राहकों को नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और व्हाट्सएप बैंकिंग सर्विस का फायदा छुट्टी के दिन भी उठा सकते हैं। जुलाई 2023 में बैंक 15 दिन बंद रहेंगे, इन छुट्टियों में महीने का दूसरा और चौथा शनिवार और रविवार शामिल हैं।