Bank Holidays: गुड फ्राइडे के दिन इन राज्यों में खुले रहेंगे बैंक, चेक करें RBI की बैंक हॉलिडे लिस्ट

Bank Holidays: शुक्रवार 3 अप्रैल को बैंक गुड फ्राइडे के कारण देश के कुछ राज्यों में बंद रहेंगे। वहीं देश के कुछ राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। गुड फ्राइडे के कारण सभी राज्यों में बैंक ब्रांच बंद नहीं हैं। बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं तो RBI की हॉलिडे लिस्ट जरूर चेक कर लें

अपडेटेड Apr 03, 2026 पर 7:31 AM
Story continues below Advertisement
Bank Holiday: आज शुक्रवार 3 अप्रैल को इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक।

Bank Holidays: आज शुक्रवार 3 अप्रैल को देश के ज्यादातर राज्यों में गुड फ्राइडे के कारण बैंक बंद रहने वाले हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी राज्य हैं जहां गुड फ्राइडे की छुट्टी नहीं है। अगर आप भी आज बैंक जाकर अपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं तो RBI की हॉलिडे लिस्ट जरूर चेक कर लें। यहां जानिये कि आपके राज्य में आज बैंक खुलेंगे या नहीं।

आज शुक्रवार 3 अप्रैल को इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक

शुक्रवार 3 अप्रैल को बैंक गुड फ्राइडे के कारण देश के कुछ राज्यों में बंद रहेंगे। इस लिस्ट में गुजरात, असम, यूपी, केरल, पश्चिम बंगाल, कोहिमा, गंगटोक, आईजॉल, इंफाल, तमिलनाडु, उत्तराखंड, दिल्ली, महाराष्ट्र, बिहार, गोवा, कर्नाटक, ओडिशा, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, आंध्रप्रदेश जैसे राज्य शामिल है। गुड फ्राइडे, यीशु मसीह के बलिदान की याद के तौर पर मनाया जाता है।


आज इन राज्यों में खुले रहेंगे बैंक

गुड फ्राइडे के कारण

देश के कुछ राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। गुड फ्राइडे के कारण देश के सभी राज्यों में बैंक ब्रांच बंद नहीं है। त्रिपुरा, चंडीगढ़, असम, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में बैंक खुले रहेंगे। यहां गुड फ्राइडे की छुट्टी नहीं है।

अप्रैल महीने की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

1 अप्रैल: सालाना क्लोजिंग

1 अप्रैल को ज्यादातर राज्यों में बैंक सालाना अकाउंट क्लोजिंग के कारण बंद रहेंगे। हालांकि मिजोरम, सिक्किम, नागालैंड, झारखंड, मेघालय और हिमाचल प्रदेश में बैंक खुले रहे थे।

2 अप्रैल: मौंडी थर्सडे

2 अप्रैल को केरल में मौंडी थर्सडे के कारण बैंक बंद रहेंगे।

3 अप्रैल: गुड फ्राइडे

3 अप्रैल को गुड फ्राइडे के मौके पर देश त्रिपुरा, चंडीगढ़, असम, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर को छोड़कर देश के अन्य राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

14 अप्रैल: कई त्योहार एक साथ

14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती, बैसाखी, तमिल न्यू ईयर और बिहू जैसे त्योहारों के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं।

15 अप्रैल: लोकल त्योहार

15 अप्रैल को त्रिपुरा, असम, अरुणाचल प्रदेश, केरल, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में कई लोकल त्योहार के कारण बैं बंद रहेंगे। इसके अलावा कुछ राज्यों में 16 अप्रैल को बिहू, 20 अप्रैल को कर्नाटक में बसवा जयंती और अक्षय तृतीया और 21 अप्रैल को त्रिपुरा में गरिया पूजा के कारण बैंक ब्रांच बंद रहेगी। इन छुट्टियों के दौरान बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, जिससे चेक क्लियरिंग, कैश जमा या डिमांड ड्राफ्ट जैसे काम नहीं हो पाएंगे। हालांकि UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और एटीएम सर्विस मिलेंगी।

RBI की छुट्टियों की लिस्ट

अप्रैल 2026 1 2 3 14 15 16 20 21
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बंगलूरु
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
राँची
रायपुर
लखनऊ
विजयवाड़ा
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद

छुट्टी का कारण अप्रैल महीने की तारीख
बैंकों कों अपना फाइनेंशियल ईयर क्लोज करने के लिए ग्राहकों के लिए बंद होगा 1
पुण्य गुरुवार 2
गुड फ्राइडे 3
डॉ बाबासाहेब आंबेडकर जयंती/ महाबिषुब संक्रांति/बीजू/बुइसु महोत्सव/तमिल नववर्ष दिवस/बोहाग बिहु/चेईराओबा/बैसाखी 14
बंगाली नव वर्ष दिवस/बोहाग बिहु/ विशु/हिमाचल दिवस 15
बोहाग बिहु 16
बसव जयंती/अक्षय तृतीया 20
गरिया पूजा 21

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।