Bank Holiday: शनिवार को गुरु गोविंद सिंह जयंती पर बैंक बंद, चेक करें दिसंबर में अब कब नहीं खुलेंगी ब्रांच

Bank Holiday: क्या आप कल शनिवार को बैंक जाकर अपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं? तो पहले जान लें कि बैंक खुले होंगे या नहीं। दरअसल, शनिवार 27 दिसंबर को महीने का चौथा शनिवार होने के कारण सभी बैंकों में छुट्टी रहेगी

अपडेटेड Dec 27, 2025 पर 10:41 AM
Story continues below Advertisement
Bank Holiday 27 December 2025: अगर आप आज शनिवार 27 दिसंबर को बैंक जाकर जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें।

Bank Holiday: क्या आप शनिवार को बैंक जाकर अपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं? तो पहले जान लें कि बैंक खुले होंगे या नहीं। दरअसल, 27 दिसंबर को महीने का चौथा शनिवार है। साथ ही गुरु गोविंद सिंह जयंती भी है। चौथे शनिवार के कारण सभी बैंकों में छुट्टी रहेगी। देश के सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, बैंक क्रिसमस के कारण भी कुछ राज्यों में बंद रहेंगे।

शनिवार 27 दिसंबर को बैंक हॉलिडे

कल बैंक पूरे देश में चौथे शनिवार के कारण बंद होंगे। इसके अलावा बैंक कल शनिवार 27 दिसंबर को क्रिसमस  के कारण भी बंद होंगे। आरबीआई के छुट्टियों के कैलेंड के मुताबिक बैंक कोहिमा में क्रिसमस के त्योहार के कारण भी बंद होंगे। कल कोहिमा में सरकारी और प्राइवेट बैंक ब्रांच में कामकाज नहीं होगा। कोहिमा में क्रिसमस के कारण तीन दिन बैंक बंद रहे हैं। हालांकि, देश के बाकी हिस्सों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे और डिजिटल सर्विस जैसे UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और ATM पहले की तरह चालू रहेंगी।


दिसंबर 2025 में आगे कब बंद रहेंगे बैंक

27 दिसंबर: सिर्फ कोहिमा में बैंक बंद

30 दिसंबर: शिलॉन्ग में बैंक नहीं खुलेंगे

31 दिसंबर: आइजोल और इंफाल में बैंक बंद

बैंक हॉलिडे की लिस्ट

दिसंबर 2025 1 3 12 18 19 20 22 24 25 26 27 30 31
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बंगलूर
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
राँची
रायपुर
लखनऊ
विजयवाड़ा
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद

RBI ने क्यों दी है छुट्टी

छुट्टियों का कारण दिन
राज्य स्थापना दिवस/इंडिजेनस फैथ डे 1
सेंट फ्रांसिस जेवियर का पर्व 3
पा तोगन नेंगमिंजा संगमा की पुण्यतिथि 12
वू सोसो थम की पुण्यतिथि 18
गोवा मुक्ति दिवस 19
लोसोंग/नामसूंग 20
लोसोंग/नामसूंग 22
क्रिसमस की पूर्व संध्या 24
क्रिसमस 25
क्रिसमस का उत्सव 26
क्रिसमस 27
वू कियांग नंगबह की पुण्यतिथि 30
नए साल की पूर्व संध्या/इमोइनू इरात्पा 31

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।