Bank Holiday: शुक्रवार, 27 नवंबर को बंद रहेंगे बैंक! जानिए RBI ने क्यों दी है छुट्टी

Bank Holiday 27 November: रिजर्व बैंक के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, शुक्रवार, 27 नवंबर को एक राज्य में बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में लगातार तीन दिन बैंक बंद रहने का सिनेरियो बन रहा है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत अन्य राज्यों में इस दिन बैंक बंद रहेंगे या होगा सामान्य कामकाज? जानिए अपने शहर का हाल

अपडेटेड Nov 25, 2026 पर 9:02 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इस वीक लगातार तीन दिन बैंक बंद रहने का सिनेरियो बन रहा है

Bank Holiday 27 November: अगर आप शुक्रवार, 27 नवंबर को बैंक शाखा से जुड़ा कोई काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर और नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत इस दिन एक राज्य के बैंकों में कामकाज नहीं होगा। आइए आपको बताते हैं किन राज्यों में रहेगी छुट्टी और कहा होगा रेगुलर कामकाज।

27 नवंबर को क्यों बंद रहेंगे बैंक?

27 नवंबर, शुक्रवार को कनकदास जयंती (Kanakadasa Jayanthi) के उपलक्ष्य में कर्नाटक में बैंक बंद रहेंगे। यह दिन भक्त कवि, संत, दार्शनिक और समाज सुधारक श्री कनक दास की जयंती के रूप में मनाया जाता है।


कर्नाटक में शुक्रवार की छुट्टी के बाद 28 नवंबर (चौथा शनिवार) और 29 नवंबर (रविवार) को नियमित अवकाश रहेगा, जिससे वहां लगातार तीन दिन शाखाएं बंद रहेंगी।

क्या यूपी और दिल्ली में भी 27 नवंबर को छुट्टी है?

नहीं, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में 27 नवंबर को कनकदास जयंती की बैंक छुट्टी नहीं है, इसलिए इन राज्यों में शुक्रवार को बैंक खुले रहेंगे। इन इलाकों में ग्राहकों को केवल 28 नवंबर (चौथा शनिवार) और 29 नवंबर (रविवार) को साप्ताहिक और चौथे शनिवार के अवकाश के कारण बैंक बंद मिलेंगे।

नवंबर में बाकी बची हुई छुट्टियों की लिस्ट

RBI के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, नवंबर के बाकी बचे दिनों (25 से 30 नवंबर) में बैंकों में केवल तीन छुट्टियां बाकी हैं। 27 नवंबर (शुक्रवार) को कनकदास जयंती के अवसर पर केवल कर्नाटक (बेंगलुरु) में बैंक बंद रहेंगे, जबकि 28 नवंबर (शनिवार) को महीने का चौथा शनिवार होने के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे और 29 नवंबर (रविवार) को साप्ताहिक अवकाश के चलते देशभर की सभी बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा। इनके अलावा 25, 26 और 30 नवंबर को देशभर में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे।

छुट्टी के दिन कौन-सी सेवाएं रहेंगी चालू?

बैंक अवकाश के दौरान शाखाओं में जाकर होने वाले कामकाज, जैसे चेक क्लियरेंस या नकद काउंटर से जुड़े विशेष लेनदेन प्रभावित हो सकते हैं। हालांकि, इस दौरान UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और ATM सेवाएं पहले की तरह चालू रहेंगी, जिससे ग्राहकों के रोजमर्रा के डिजिटल भुगतान और नकदी निकासी पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।