Bank Holiday April 2023: अप्रैल में पूरे 15 दिन बंद रहने वाले हैं बैंक, अगर जाना है ब्रांच तो पहले चेक कर लें ये लिस्ट

Bank Holiday in April 2023: अप्रैल महीने में बैंक कुल 15 दिन अलग-अलग राज्यों में बंद रहने वाले हैं। 15 दिनों में से 6 दिन बैंक वीकेंड की छुट्टियों के कारण बंद रहने वाले हैं। यह महीना कई बैंक छुट्टियों से भरा हुआ है। अप्रैल में ईद, महावीर जयंती, गुड फ्राइडे,और अम्बेडकर जयंती आदि शामिल हैं

अपडेटेड Mar 27, 2023 पर 10:27 AM
Bank Holiday: अप्रैल में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक।

Bank Holiday in April 2023: अप्रैल महीने में बैंक कुल 15 दिन अलग-अलग राज्यों में बंद रहने वाले हैं। 15 दिनों में से 6 दिन बैंक वीकेंड की छुट्टियों के कारण बंद रहने वाले हैं। अप्रैल में ईद, महावीर जयंती, गुड फ्राइडे,और अम्बेडकर जयंती आदि शामिल हैं। इन त्योहार और वर्षगांठों के कारण बैंक कई दिनों तक बंद रहेंगे। अगर आपको भी बैंक जाकर कोई काम निपटाना है तो ये लिस्ट जरूर देख लें। ताकि, आप फिर बैंक जाकर परेशान न हो।

अप्रैल में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक

1 अप्रैल 2023: फाइनेंशियर ईयर क्लोजिंग और नए की शुरुआत के कारण बैंक पब्लिक डींलिंग के लिए बंद रहेंगे। हालांकि, बैंक आइजोल, शिलॉन्ग, शिमला और चंडीगढ़ में खोले जाएंगे।


2 अप्रैल, 2023: रविवार

4 अप्रैल: महावीर जयंती, अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बैंगलोर, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर और रांची में बैंक बंद रहेंगे

5 अप्रैल: जगजीवन राम जयंती के कारण बैंक हैदराबाद में बंद रहेंगे)

7 अप्रैल: गुड फ्राइडे (अगरतला, अहमदाबाद, गुवाहाटी, जयपुर, जम्मू, शिमला और श्रीनगर को छोड़कर पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे)।

8 अप्रैल: दूसरा शनिवार

9 अप्रैल: रविवार

14 अप्रैल: अंबेडकर जयंती, भोपाल, नई दिल्ली, रायपुर, शिलांग और शिमला को छोड़कर पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे)

15 अप्रैल: विशु, बोहाग, बिहू, हिमाचल दिवस, बंगाली नव वर्ष के कारण अगरतला, गुवाहाटी, कोच्चि, कोलकाता, शिमला और त्रिवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।

16 अप्रैल: रविवार

18 अप्रैल: शब-ए-कद्र, जम्मू-कश्मीर में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी

21 अप्रैल: ईद-उल-फितर के कारण त्रिपुरा, जम्मू-कश्मीर और केरल में बैंक बंद रहेंगे।

22 अप्रैल: चौथा शनिवार

ग्राहक ऑनलाइन कर सकते हैं काम

भले ही इन दिनों बैंक बंद रहेंगे लेकिन ग्राहक इन दिनों एटीएम, मोबाइल बैंकिंग और ऑनलाइन बैंकिंग से भी अपने काम निपटा सकते हैं जिनके लिए आपको बैंक ब्रांच जाने की जरूरत नहीं होती है।

Deutsche Bank Share: अमेरिका और स्विटजरलैंड के बाद जर्मनी में बैंकिंग संकट के संकेत, बुरी तरह टूटे शेयर, लेकिन एक्सपर्ट का ये है मानना

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।