Bank Holiday in April 2023: अप्रैल महीने में बैंक कुल 15 दिन अलग-अलग राज्यों में बंद रहने वाले हैं। 15 दिनों में से 6 दिन बैंक वीकेंड की छुट्टियों के कारण बंद रहने वाले हैं। अप्रैल में ईद, महावीर जयंती, गुड फ्राइडे,और अम्बेडकर जयंती आदि शामिल हैं। इन त्योहार और वर्षगांठों के कारण बैंक कई दिनों तक बंद रहेंगे। अगर आपको भी बैंक जाकर कोई काम निपटाना है तो ये लिस्ट जरूर देख लें। ताकि, आप फिर बैंक जाकर परेशान न हो।
