Bank Holidays in December 2023: दिसंबर में 18 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holidays in December 2023: अगला महीना दिसंबर में 18 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। अगर आपको भी दिसंबर में बैंक जाना है तो पहले छुट्टियों की लिस्ट चेक करके जाएं। सभी राज्यों में बैंकों एक साथ बंद नहीं होगें। कई छुट्टियां सिर्फ राज्य में होती है और उसी दिन उस राज्य में बैंक बंद होते हैं

अपडेटेड Nov 22, 2023 पर 4:15 PM
Bank Holiday 2023: अगले महीने दिसंबर में 18 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं।

Bank Holidays in December 2023: अगला महीना दिसंबर में 18 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। अगर आपको भी दिसंबर में बैंक जाना है तो पहले छुट्टियों की लिस्ट चेक करके जाएं। सभी राज्यों में बैंकों एक साथ बंद नहीं होगें। कई छुट्टियां सिर्फ राज्य में होती है और उसी दिन उस राज्य में बैंक बंद होते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की वेबसाइट rbi.org.in के अनुसार दिसंबर में कब-कब बैंक बंद रहने वाले हैं।

आइए जानते हैं कि अगले महीने यानी दिसंबर 2023 में बैंकों की कितनी छुट्टियां (Banks holiday in December 2023) आने वाली हैं।

1 दिसंबर 2023 : इस दिन राज्य उद्घाटन दिवस के कारण अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

3 दिसंबर 2023 : रविवार के कारण इस दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी।


4 दिसंबर 2023 : सेंट फ्रांसिस जेवियर त्योहार के कारण गोवा में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

9 दिसंबर 2023 : दूसरे शनिवार के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी।

10 दिसंबर 2023 : रविवार के कारण इस दिन बैंकों में छुट्टी रहेगी।

12 दिसंबर 2023 : पा-तोगन नेंगमिंजा संगमा के कारण मेघालय में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

13 दिसंबर 2023 : लोसूंग/नामसूंग के कारण सिक्किम में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

14 दिसंबर 2023 : लोसूंग/नामसूंग के कारण सिक्किम में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

17 दिसंबर 2023 : इस दिन रविवार के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी।

18 दिसंबर 2023 : यू सोसो थाम की पुण्यतिथि के कारण मेघालय में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

19 दिसंबर 2023 : गोवा मुक्ति दिवस के कारण गोवा में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

23 दिसंबर 2023 : चौथे शनिवार के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी।

24 दिसंबर 2023 : रविवार के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी।

25 दिसंबर 2023 : क्रिसमस के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

26 दिसंबर 2023 : क्रिसमस सेलेब्रेशन के कारण मिजोरम, नागालैंड और मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।

27 दिसंबर 2023 : क्रिसमस के कारण नागलैंड में बैंक बंद रहेंगे।

30 दिसंबर 2023 : यू किआंग नांगबाह के कारण मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।

31 दिसंबर 2023 : रविवार के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी।

Q2 में रेवेंयू डबल, BSE 500 की इन सात कंपनियों का बड़ा धमाका

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।