Bank Holidays in January 2023: कई राज्यों में जनवरी में 11 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। इनमें सभी रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार की छुट्टियां शामिल हैं। जनवरी की 11 छुट्टियों में से बैंक 7 दिन रविवार और दूसरे और चौथे शनिवार के कारण बंद रहने वाले हैं। बाकी बचे 4 दिनों में बैंक सरकारी और लोकल त्योहारों के कारण बंद रहेंगे। जनवरी महीने में गणतंत्र दिवस और मकर संक्राति के कारण बैंक बंद रहने वाले हैं। आइए जानते हैं जनवरी में छुट्टियों की पूरी लिस्ट..
जनवरी में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक
नए साल 2023 के पहले महीने जनवरी में 11 दिन बैंक बंद रहेंगे। इन 11 दिनों में सभी सार्वजनिक, विदेशी, सहकारी और क्षेत्रीय बैंकों की सभी शाखाएं बंद रहेंगी। नए साल के जश्न के कारण भी बैंक 1 जनवरी को बंद रहने वाले हैं। हालांकि, इस बार नया साल रविवार के दिन है। बैंक कर्मचारियों को एक छुट्टी कम मिलेगी क्योंकि नया साल रविवार के दिन पड़ रहा है।
ये है छुट्टियों की पूरी लिस्ट
नेशनल और लोकल त्योहारों के कारण इस दिन बंद रहेंगे बैंक
2 जनवरी: सोमवार - नए साल का जश्न - आइजोल
3 जनवरी: मंगलवार - इमोइनु इरत्पा - इंफाल
4 जनवरी: बुधवार - गण-नगाई - इंफाल
26 जनवरी: गुरुवार - गणतंत्र दिवस - अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंफाल, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।
ऑनलाइन कर सकते हैं बैंक से जुड़ा काम
जनवरी 2023 में बैंक 11 दिनों के लिए बंद रहेंगे लेकिन ग्राहकों को चिंता नहीं करनी चाहिए क्योंकि ऑनलाइन इंटरनेट बैंकिंग सेवाएं हमेशा की तरह मिलती रहेंगी। आप मोबाइल और इंटनेट बैंकिंग के जरिये अपने काम निपटा सकते हैं।
RBI ने जारी की जनवरी की छुट्टियों की लिस्ट
आरबीआई ने दिसंबर के लिए बैंकों की छुट्टियों की सूची जारी की है। दिशानिर्देशों के अनुसार राज्य के आधार पर कुछ क्षेत्रीय छुट्टियों के साथ सभी सार्वजनिक अवकाशों पर बैंक बंद रहेंगे। ग्राहकों को अपने नजदीकी बैंक जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट देखना सही रहेगा, ताकि समय बर्बाद न हो।