Bank Holiday May 2026: मई में बैंक जाने से पहले देखें पूरी लिस्ट, 12 दिन बंद रहेंगी ब्रांच

Bank Holiday in May 2026: मई की गर्मी में अगर आप बैंक से जुड़े काम निपटाने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मई 2026 के लिए बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है

अपडेटेड Apr 24, 2026 पर 5:28 PM
Story continues below Advertisement
Bank Holidays: मई में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक।

Bank Holiday in May 2026: मई की गर्मी में अगर आप बैंक से जुड़े काम निपटाने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मई 2026 के लिए बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस महीने कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें वीकली छुट्टियों के साथ कुछ बड़े त्योहार भी शामिल हैं। हालांकि, ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में थोड़ी बदल सकती हैं, लेकिन ज्यादातर दिन देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

मई 2026 में कब और कहां बंद रहेंगे बैंक?

1. 1 मई (शुक्रवार) – बुद्ध पूर्णिमा / मई दिवस

महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।


2. 3 मई (रविवार) - पूरे देश में वीकली हॉलिडे रहेगा।

3. 9 मई (शनिवार) – दूसरा शनिवार और रविंद्रनाथ टैगोर जयंती

दूसरे शनिवार की वजह से पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

टैगोर जयंती के कारण पश्चिम बंगाल में छुट्टी रहेगी।

4. 10 मई (रविवार) – पूरे देश में बैंक बंद।

5. 16 मई (शनिवार) – राज्य दिवस के कारण कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

6. 17 मई (रविवार) – पूरे देश में वीकली छुट्टी।

7. 23 मई (शनिवार) – चौथा शनिवार - पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

8. 24 मई (रविवार) – पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

9. 26 मई (मंगलवार) - काजी नजरुल इस्लाम के जन्मदिन के कारण कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

10. 27 मई (बुधवार) – बकरीद (ईद-उल-जुहा)

लगभग पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। ज्यादातर राज्यों में छुट्टी दी गई है। राज्य के अनुसार छुट्टी लागू)

11. 28 मई (गुरुवार) - बकरी ईद ईद-उल-जुहा के कारण कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। 28

12. 31 मई (रविवार) – पूरे देश में वीकली हॉलिडे

मई में मिलेगा 1 लॉन्ग वीकेंड

महीने की शुरुआत ही एक तरह के लॉन्ग वीकेंड से हो रही है। 1 मई को छुट्टी है, इसके बाद 2 मई को शनिवार और 3 मई को रविवार। हालांकि 2 मई को बैंक खुले रहेंगे, लेकिन लगातार छुट्टियों के कारण कई लोग इसे लॉन्ग वीकेंड की तरह प्लान कर सकते हैं।

ऑनलाइन बैंकिंग रहेगी चालू

बैंक बंद रहने का असर सिर्फ ब्रांच सेवाओं पर पड़ेगा। यानी चेक क्लियरेंस, कैश जमा, पासबुक अपडेट जैसे काम नहीं हो पाएंगे। लेकिन डिजिटल सर्विस जैसे UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और ATM की सुविधा हमेशा की तरह चालू रहेगी।

शेयर बाजार भी रहेगा कुछ दिन बंद

मई में शेयर बाजार (NSE और BSE) भी दो दिन बंद रहेगा।

1 मई – महाराष्ट्र दिवस

28 मई – बकरीद

इसके अलावा हर शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है। अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो इन तारीखों को ध्यान में रखते हुए पहले ही प्लान कर लें। सही जानकारी से आप बेवजह की परेशानी और टाइम की बर्बादी से बच सकते हैं।

Bank Holiday Alert: कल 25 अप्रैल को बैंक होंगे बंद या खुली रहेंगी ब्रांच? शनिवार को जाने से पहले जरूर जान लें ये अपडेट!

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।