Bank Holiday: नवंबर के महीने में बैंक 13 दिन बंद रहेंगे। छठ पूजा पर बैंक 2 दिन के लिए बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) बैंक की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार दिवाली (बली प्रतिप्रदा) के मौके पर 2 नवंबर को बैंक ब्रांच बंद रहेंगी। हालांकि, इस दौरान डिजिटल पेमेंट और ATM सर्विस सामान्य रूप से जारी रहेंगी। इस महीने कई नेशनल और लोकल त्योहार के कारण बैंक बंद रहेंगे। इसमें दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन), कुट उत्सव, कन्नड़ राज्योत्सव, बलिपद्यामी, विक्रम संवत नववर्ष, छठ और वांगला फेस्टिवल जैसे पर्व शामिल हैं। आरबीआई की सूची के अनुसार सभी अनुसूचित और गैर-अनुसूचित बैंक महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बंद रहेंगे। नवंबर में बैंक छुट्टियों की लिस्ट नीचे दी है।
