Bank Holiday October: क्या आप भी इस दिन जा रहे हैं बैंक तो पहले ये लिस्ट कर लें चेक, नहीं तो लौटना पड़ेगा खाली हाथ

Bank Holiday List: अक्टूबर 2025 में त्योहारों के कारण भारत के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। 2 अक्टूबर को पूरा देश गांधी जयंती और दशहरा मनाने के चलते बंद था, वहीं 4 अक्टूबर को सिक्किम में दुर्गा पूजा के कारण बैंक बंद रहेंगे।

अपडेटेड Oct 04, 2025 पर 7:00 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

अक्टूबर 2025 देश में त्योहारों का महीना है, जिसमें कई राज्यों में बैंक छुट्टियों का सिलसिला जारी रहेगा। RBI ने अक्टूबर के लिए बैंक हॉलिडे कैलेंडर जारी किया है, जिसमें पूरे देश में 21 दिन बैंक बंद रहेंगे। हर रविवार (5, 12, 19, 26 अक्टूबर) और महीने के दूसरे व चौथे शनिवार (11 और 25 अक्टूबर) को बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा, 1 अक्टूबर को नवरात्रि और दुर्गा पूजा के चलते केरल, ओडिशा, त्रिपुरा, कर्नाटक, सिक्किम समेत कई राज्यों में बैंक बंद थे।

2 अक्टूबर को गांधी जयंती और दशहरा की वजह से पूरे देश के बैंक बंद थे। सिक्किम में 3 और 4 अक्टूबर को दुर्गा पूजा के चलते बैंक अवकाश रहेंगे। 6 अक्टूबर को त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में लक्ष्मी पूजा के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा, चंडीगढ़ में 7 अक्टूबर को महार्षि वाल्मीकि जयंती और कुमार पूर्णिमा के कारण अवकाश रहेगा।

10 अक्टूबर को करवा चौथ पर और 18 अक्टूबर को असम में काती बिहू के कारण बैंक बंद रहेंगे। दिवाली और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहार 20, 21, 22 अक्टूबर को कई राज्यों में बैंक बंद रहने की वजह हैं। 23 अक्टूबर को भाई दूज, लक्ष्मी पूजा और अन्य त्योहारों पर कुछ राज्यों में छुट्टी रहेगी।


27 और 28 अक्टूबर को छठ पूजा के चलते बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे। 31 अक्टूबर को गुजरात में सरदार पटेल जयंती के कारण बैंक बंद रहेंगे। यह समय बैंकिंग सेवाओं के लिए थोड़ा असुविधाजनक हो सकता है क्योंकि इस दौरान बैंक बंद रहेंगे। इसलिए, ग्राहकों को जरूरी बैंकिंग कार्य और लेन-देन पहले ही कर लेना चाहिए।

हालांकि, इन छुट्टियों के दौरान बैंक ब्रांच बंद रहेंगे, लेकिन डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जैसे मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम सुविधा सामान्य रूप से चलती रहेंगी। छुट्टियों के दौरान चेक क्लियरिंग या कैश निकासी में देरी हो सकती है, इसलिए जरूरी लेन-देन समय से निपटाना बेहतर रहेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।