Bank Holiday Festival: नवारात्रि और त्योहारों के कारण देश में लगातार 10 दिन बैंक बंद रहने वाले है। सितंबर का महीना खत्म होने वाला है और अक्टूबर शुरू होने वाला है। देश में फिलहाल नवरात्रि का त्योहार सभी मना रहे हैं। नवरात्रि और अगले महीने त्योहारों के कारण बैंक अब लगातार 10 दिनों के लिए बंद है। ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग दिन है। सितंबर-अक्टूबर में 2025 त्योहारों का महीना है। इनमें दशहरा, दिवाली, छठ पूजा और दुर्गा पूजा जैसे बड़े त्योहार हैं। ऐसे में कई राज्यों में बैंकों की छुट्टियां रहेंगी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने अक्टूबर 2025 की बैंक हॉलिडे लिस्ट भी जारी कर दी है। हालांकि, इन छुट्टियों का असर सिर्फ फिजिकल ब्रांचों पर होगा। ग्राहक ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं का उपयोग पहले की तरह कर पाएंगे।