Get App

Bank Holiday: कल कई राज्यों में फिर रामनवमी के कारण बंद रहेंगे बैंक, जानिये 27 मार्च को कहां नहीं खुलेंगी ब्रांच

Bank Holiday of Ramnavami: कल शुक्रवार 27 मार्च को बैंक बंद रहेंगे। देश के ज्यादातर राज्यों में कल बैंक रामनवमी के कारण बंद रहने वाले हैं। रामनवमी हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जिसे भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है

Edited By: Sheetalअपडेटेड Mar 26, 2026 पर 2:42 PM
Bank Holiday: कल कई राज्यों में फिर रामनवमी के कारण बंद रहेंगे बैंक, जानिये 27 मार्च को कहां नहीं खुलेंगी ब्रांच
Bank Holiday: कल रामनवमी के कारण इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक।

Bank Holiday of Ramnavami: कल शुक्रवार 27 मार्च को बैंक बंद रहेंगे। देश के ज्यादातर राज्यों में कल बैंक रामनवमी के कारण बंद रहने वाले हैं। रामनवमी हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जिसे भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को आता है। यही कारण है कि कल कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। यहां जानें किन राज्यों में कल शुक्रवार को रामनवमी के कारण बैंक बंद रहेंगे।

आज गुरुवार 26 मार्च को भी राम नवमी के कारण कई जगहों पर बैंकिंग सेवाएं बंद रहीं। अहमदाबाद, भोपाल, भुवनेश्वर, मुंबई, नागपुर, पटना, रांची, जयपुर, लखनऊ और कोलकाता में बैंक नहीं खुले। इसके अलावा 31 मार्च को महावीर जयंती के मौके पर भी देश के कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे, जिनमें अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर और रांची शामिल हैं।

हालांकि बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को ज्यादा परेशानी नहीं होगी, क्योंकि ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी। नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम के जरिए आप पैसे ट्रांसफर या निकाल सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि चेक क्लियरिंग, कैश जमा या निकासी जैसे काम इन छुट्टियों के दौरान नहीं हो पाएंगे।

26 मार्च – राम नवमी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें