Bank Holiday 17th January 2026: अगर आप आज शनिवार 17 जनवरी 2026 को बैंक जाकर अपना जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो पहले यह जान लेना जरूरी है कि आज बैंक खुले हैं या बंद। वजह यह है कि आज जनवरी महीने का तीसरा शनिवार है। RBI के नियमों के अनुसार तीसरे शनिवार को बैंक आमतौर पर खुले रहते हैं। लेकिन आज एक राज्य में बैंक लोकल त्योहार के कारण बंद है।
RBI के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक 17 जनवरी को सिर्फ तमिलनाडु के चेन्नई में बैंक बंद रहेंगे। इसकी वजह है उझावर तिरुनल, जो राज्य में किसानों से जुड़ा त्योहार है। यह त्योहार खेती करने वाले किसानों और कृषि श्रमिकों को समर्पित होता है। इस दिन किसानों के योगदान को सम्मान दिया जाता है। इस कारण तमिलनाडु में बैंकिंग सर्विस नहीं मिलेगी।
बाकी राज्यों में क्या है स्टेटस?
चेन्नई को छोड़कर देश के बाकी सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा और अन्य राज्यों में बैंक ब्रांच सामान्य शनिवार की तरह काम करेंगी। चूंकि आज तीसरा शनिवार है, इसलिए इन राज्यों में बैंक बंद नहीं होंगे। ग्राहक ब्रांच जाकर अपने जरूरी काम निपटा सकते हैं।
आज कौन-सी सर्विस मिलेंगी?
जहां बैंक खुले हैं, वहां कैश जमा, निकलने, चेक जमा और अन्य ब्रांच से जुड़े काम किए जा सकेंगे। वहीं जिन जगहों पर छुट्टी है, वहां भी नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI और ATM सेवाएं पहले की तरह चालू रहेंगी। हालांकि छुट्टी वाले दिन चेक क्लियरेंस और काउंटर से जुड़े काम नहीं हो पाएंगे।
जनवरी महीने की आगे की छुट्टियां
– 18 जनवरी (रविवार): पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
– 23 जनवरी: नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती, सरस्वती पूजा और वीर सुरेंद्र साय जयंती के कारण अगरतला, भुवनेश्वर, कोलकाता और चेन्नई में बैंक बंद रहेंगे।
– 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस): पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
बैंक खुलने का सामान्य समय
ज्यादातर सरकारी बैंक जैसे SBI, बैंक ऑफ इंडिया और PNB सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक खुले रहते हैं। वहीं HDFC, ICICI और Axis Bank आमतौर पर 9:30 बजे से 4:30 बजे तक काम करते हैं। अगर आप चेन्नई में हैं, तो आज बैंक का काम ऑनलाइन निपटाना बेहतर रहेगा। बाकी राज्यों में रहने वाले ग्राहक बिना किसी परेशानी के बैंक ब्रांच जाकर अपना काम कर सकते हैं।