Bank Holiday: नया साल 2026 शुरू हो चुका है। नए साल के पहले दिन 1 जनवरी को कई राज्यों में बैंक बंद रहे। बैंक अब कई राज्यों में कल शुक्रवार 2 जनवरी को भी बंद रहने वाले हैं। बहुत से लोग जनवरी में बैंक से जुड़े काम निपटाने की सोच रहे हैं तो पहले जनवरी की बैंक हॉलिडे की लिस्ट जरूर चेक कर लें। जनवरी 2026 में छुट्टियां सिर्फ रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार की वजह से ही नहीं होंगी, बल्कि अलग-अलग राज्यों में त्योहारों और खास मौकों के कारण भी बैंक बंद रहेंगे।
