Bank Holiday: कल शुक्रवार को बंद रहेंगे बैंक, चेक करें RBI की पूरी लिस्ट
Bank Holiday: कल देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। शुक्रवार 23 जनवरी को देश में बसंत पंचमी, सुभाष चंद्र बोस जयंती और सरस्वती पूजा है। यही कारण है कि देश के कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। यहां जानें देश के किन राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं
Bank Holidays: कल शुक्रवार 23 जनवरी 2026 को बंद रहेंगे बैंक।
Bank Holiday: कल देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। शुक्रवार 23 जनवरी को देश में बसंत पंचमी, सुभाष चंद्र बोस जयंती और सरस्वती पूजा है। यही कारण है कि देश के कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। यहां जानें देश के किन राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं।
छुट्टियों की लिस्ट
1 जनवरी 2026 (गुरुवार): नए साल और गान-न्गई के कारण आइजोल, चेन्नई, गंगटोक, इंफाल, ईटानगर, कोहिमा, कोलकाता और शिलांग में बैंक बंद
2 जनवरी 2026 (शुक्रवार): नए साल का जश्न और मन्नम जयंती के कारण आइजोल, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में छुट्टी
3 जनवरी 2026 (शनिवार): हजरत अली का जन्मदिन, लखनऊ में बैंक बंद
4 जनवरी 2026 (रविवार): वीकली हॉलिडे, पूरे देश में बैंक बंद
10 जनवरी 2026 (शनिवार): महीने का दूसरा शनिवार, सभी बैंक बंद
11 जनवरी 2026 (रविवार): वीकली हॉलिडे
12 जनवरी 2026 (सोमवार): स्वामी विवेकानंद जयंती, कोलकाता में बैंक बंद
14 जनवरी 2026 (बुधवार): मकर संक्रांति / माघ बिहू, अहमदाबाद, भुवनेश्वर, गुवाहाटी और ईटानगर में छुट्टी रहेगी।
15 जनवरी 2026 (गुरुवार): पोंगल / उत्तरायण पुण्यकाल / मकर संक्रांति, बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, हैदराबाद और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे।
16 जनवरी 2026 (शुक्रवार): तिरुवल्लुवर दिवस, चेन्नई में छुट्टी
17 जनवरी 2026 (शनिवार): उझावर थिरुनाल, चेन्नई में बैंक बंद।
18 जनवरी 2026 (रविवार): वीकली हॉलिडे
23 जनवरी 2026 (शुक्रवार): नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती / सरस्वती पूजा / बसंत पंचमी, अगरतला, भुवनेश्वर और कोलकाता में बैंक बंद।
24 जनवरी 2026 (शनिवार): महीने का चौथा शनिवार, सभी बैंक बंद।
25 जनवरी 2026 (रविवार): वीकली हॉलिडे
26 जनवरी 2026 (सोमवार): गणतंत्र दिवस, देश के ज्यादातर शहरों में बैंक बंद।
हालांकि बैंक ब्रांच बंद रहने के बावजूद UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और ATM सर्विस सामान्य रूप से चालू रहेंगी। बेहतर यही है कि जरूरी ब्रांच से जुड़े काम छुट्टियों से पहले ही निपटा लिए जाएं, ताकि नए साल में किसी तरह की परेशानी न हो।