Bank Holiday on Gandhi Jayanti: आज बुधवार 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के कारण बैंक सभी राज्यों में बंद रहेंगे। कल से पूरे देश में शारदीय नवरात्रि के त्योहार भी शुरू होने वाले हैं। पूरे अक्टूबर में बैंक 15 दिन के लिए बंद रहने वाले हैं। अक्टूबर में शारदीय नवरात्रि, दशहरा, दिवाली और लोकल त्योहारों के कारण बैंक बंद रहेंगे। अगर आपको बैंक से जुड़े काम निपटाने हैं तो पहले ही बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट को देखकर ही ब्रांच जाएं।
गांधी जयंती के कारण बंद रहेंगे बैंक
देश के सभी राज्यों में आज बुधवार 2 अक्टूबर को सभी पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक कल बंद रहेंगे। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर सभी बैंकों में छुट्टी रहेगी। गांधी जयंती एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व है, जिसमें महात्मा गांधी के योगदान को याद किया जाता है। यह जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की जारी की गई छुट्टियों की लिस्ट में दी गई है।
अक्टूबर 2024 के बैंक अवकाश
2 अक्टूबर: महात्मा गांधी जयंती / महालय अमावस्या
3 अक्टूबर: शारदीय नवरात्रि और महाराजा अग्रसेन जयंती
6 अक्टूबर: साप्ताहिक अवकाश (रविवार)
10 अक्टूबर: महा सप्तमी / दुर्गा पूजा / दशहरा
11 अक्टूबर: दुर्गा अष्टमी / आयुध पूजा / महा नवमी
12 अक्टूबर: विजयदशमी / दूसरा शनिवार
13 अक्टूबर: साप्ताहिक अवकाश (रविवार)
14 अक्टूबर: दुर्गा पूजा (गंगटोक)
16 अक्टूबर: लक्ष्मी पूजा (अगरतला, कोलकाता)
17 अक्टूबर: महर्षि वाल्मीकि जयंती / काती बिहू
20 अक्टूबर: साप्ताहिक अवकाश (रविवार)
26 अक्टूबर: जम्मू और कश्मीर में अधिग्रहण दिवस / चौथा शनिवार
27 अक्टूबर: साप्ताहिक अवकाश (रविवार)
31 अक्टूबर: दिवाली (दीपावली) / काली पूजा / सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती / नरक चतुर्दशी
RBI की छुट्टियों की लिस्ट