Bank Holiday: आज बैंक खुले हैं या बंद? पांचवें शनिवार को लेकर दूर करें कन्फ्यूजन

Bank Holiday: अगर आप आज बैंक शाखा में कोई जरूरी काम करने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। आज 30 मई को महीने का पांचवां शनिवार है और इस वजह से देशभर में बैंक खुले रहेंगे

अपडेटेड May 30, 2026 पर 7:05 AM
Story continues below Advertisement
Bank Holiday on Saturday 30 May 2025: आज मई महीने का पांचवां शनिवार है।

Bank Holiday: अगर आप आज बैंक शाखा में कोई जरूरी काम करने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। आज 30 मई को महीने का पांचवां शनिवार है और इस वजह से देशभर में बैंक खुले रहेंगे। अक्सर लोगों के बीच यह कन्फ्यूजन रहता है कि शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। लेकिन RBI के नियमों के अनुसार, हर महीने सिर्फ दूसरे और चौथे शनिवार को ही बैंकों में छुट्टी होती है। वहीं पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक सामान्य रूप से काम करते हैं।

यही कारण है कि आज पांचवां शनिवार होने की वजह से बैंक शाखाओं में नियमित कामकाज जारी रहेगा। ग्राहक कैश जमा करने, पैसे निकालने, चेक क्लियरेंस, पासबुक अपडेट और अन्य बैंकिंग सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।

हालांकि, बैंक जाने से पहले शाखा के कामकाजी समय की जानकारी जरूर कर लें, क्योंकि अलग-अलग बैंकों में समय में थोड़ा अंतर हो सकता है। वहीं, कल 31 मई को रविवार होने के कारण देशभर में बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी रहेगी। ऐसे में जिन लोगों को बैंक से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उनके लिए आज का दिन बेहतर मौका हो सकता है।


बैंक हॉलिडे अपडेट

30 मई (पांचवां शनिवार) – बैंक खुले रहेंगे

31 मई (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश, बैंक बंद रहेंगे।

किस राज्य में कब-कब बंद रहेंगे बैंक - RBI की बैंक हॉलिडे लिस्ट

मई 2026 1 9 16 26 27 28
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बंगलूर
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
राँची
रायपुर
लखनऊ
विजयवाड़ा
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद

छुट्टियों का कारण

छुट्टी का कारण दिन
महाराष्ट्र दिन/बुद्ध पूर्णिमा/ मई दिवस (श्रम दिवस)/पंडित रधुनाथ मुर्मू का जन्म दिवस 1
रवींद्रनाथ टैगोर जयंती 9
राज्य दिवस 16
काजी नजरुल इस्लाम का जन्मदिन 26
ईद-उल-अज़हा (बकरी-ईद)/ईद-उल-जुहा 27
बकरी ईद (ईद-उल-जुहा) 28

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।