Bank Holiday: कल मंगलवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। RBI के मुताबिक मंगलवार 14 जनवरी को पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद रहने वाले हैं। मंगलवार को देश के ज्यादातर राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। कुछ राज्यों में स्थानीय त्योहारों और खास मौकों के कारण बैंक ब्रांच की सर्विस नहीं मिलेगी। यदि आपके पास बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम हैं, तो इन छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए योजना बनाएं। अपने एरिया की ब्रांच में बात करके ही बैंक जाकर काम निपटाएं।
