Bank Holiday on Wednesday 5 February 2025: बुधवार 5 फरवरी 2025 को बैंक बंद रहेंगे। ज्यादातर बैंक ग्राहकों के मन में यही सवाल है कि क्या बुधवार 5 फरवरी को दिल्ली में चुनावों के कारण बैंक बंद रहेंगें? बुधवार को दिल्ली में विधानसभा के चुनाव होने हैं। यहां आपको बता रहे हैं कि दिल्ली विधानसभा चुनावों के कारण राजधानी में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, RBI के छुट्टियों के कैलेंडर में 5 फरवरी की छुट्टी नहीं दी है। इंडसएंड बैंक के ब्रांच हेड ने बताया कि बुधवार को दिल्ली में बैंक ब्रांच बंद रहेंगी। यहां आपको बता दें कि बैंक सिर्फ दिल्ली में 5 फरवरी को बंंद रहेंगे। देश के बाकी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। चेक करें RBI की पूरी लिस्ट।
