Bank Holiday: कल गुरुवार को बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है 29 मई की छुट्टी

Bank Holiday On 29 May 2025: कल गुरुवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। गुरुवार 29 मई को सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद रहेंगे। यानी, बैंक ग्राहक गुरुवार को ब्रांच जाकर निपटाने वाला काम नहीं कर सकेंगे

अपडेटेड May 28, 2025 पर 11:56 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Bank Holiday: गुरुवार 29 मई को बंद रहेंगे बैंक।

Bank Holiday On 29 May 2025: कल गुरुवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। गुरुवार 29 मई को सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद रहेंगे। यानी, बैंक ग्राहक गुरुवार को ब्रांच जाकर निपटाने वाला काम नहीं कर सकेंगे। आपको बता दें कि बैंक कल सिर्फ एक राज्य मे बंद रहने वाले हैं। बाकि, सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। यहां जानें RBI ने गुरुवार 29 मई  की छुट्टी क्यों दी है। यहां जानें पूरी लिस्ट।

गुरुवार 29 मई को क्यों बंद रहेंगे बैंक?

गुरुवार 29 अप्रैल 2025 को महाराणा प्रताप जयंती के कारण हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे। महाराणा प्रताप जयंती भारत के वीर और स्वाभिमानी योद्धा महाराणा प्रताप की याद मे मनाया जाता है। मेवाड़ के राजा और मुगलों के खिलाफ आजादी की लड़ाई के प्रतीक माने जाते हैं। उनका साहस, आत्मसम्मान और मातृभूमि के प्रति अटूट प्रेम हर भारतीय के लिए प्रेरणा स्रोत है। इस दिन देशभर में श्रद्धांजलि सभाएं, रैलियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं, जिनमें महाराणा प्रताप के अद्भुत बलिदान और चरित्र को याद किया जाता है। यही कारण है कि हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।


मई 2025 में राज्यों के मुताबिक बैंक हॉलिडे की लिस्ट

29 मई (गुरुवार): महाराणा प्रताप जयंती – हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।

क्या ग्राहकों को मिलेगी ऑनलाइन सर्विस?

हां, छुट्टियों के दौरान भी आप UPI, IMPS, नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग ऐप्स के जरिए पैसे भेजने, बिल भरने और बाकी डिजिटल सर्विस का इस्तेमाल आराम से कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि इन दिनों बैंक की ब्रांचें बंद रहेंगी, इसलिए जिन कामों के लिए आपको बैंक जाना पड़ता है, वो पहले ही निपटा लेना बेहतर होगा, ताकि बाद में कोई दिक्कत ना हो।

RBI की मई महीने की छुट्टियों की लिस्ट

मई 2025 1 9 12 16 26 29
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बंगलूर
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
राँची
रायपुर
लखनऊ
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद - आन्ध्र प्रदेश
हैदराबाद - तेलंगाना

RBI छुट्टियों की लिस्ट

छुट्टियों का कारण दिन
महाराष्ट्र दिन/मई दिवस (मजदूर दिवस) 1
रवींद्रनाथ टैगोर जयंती 9
बुद्ध पूर्णिमा 12
राज्य दिवस 16
काजी नजरुल इस्लाम का जन्मदिन 26
महाराणा प्रताप जयंती 29

राशन कार्ड होल्डर्स 30 जून तक जरूर करवा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा मुफ्त राशन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।