अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई काम है और आज (22 मार्च 2025) ब्रांच जाना चाहते हैं तो सबसे पहले यह खबर जरूर पढ़ लें। कहीं ऐसा न हो कि आप बैंक पहुंच जाएं। इसके बाद बैंक में आपको ताला लटका मिले। दरसल, महीने के चौथे और दूसरे शनिवार को आमतौर पर देश के सभी बैंक बंद रहते हैं। ऐसे में आज 22 मार्च 2025 को महीने का चौथा शनिवार है। लिहाजा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की लिस्ट के मुताबिक, देश भर के बैंक आज बंद रहेंगे। बैंक हर महीने के पहले और तीसरे शनिवार को खुले रहते हैं।
