Bank Holiday: क्या आज शनिवार 4 अप्रैल को खुलेंगे बैंक? ब्रांच जाने से पहले कर लें चेक

Bank Holiday: अगर आप शनिवार को बैंक जाकर अपने जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। 4 अप्रैल 2026 को महीने का पहला शनिवार है और इस दिन बैंक खुले रहेंगे

अपडेटेड Apr 04, 2026 पर 6:55 AM
Story continues below Advertisement
Bank Holiday: अगर आप शनिवार को बैंक जाकर अपने जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है।

Bank Holiday: अगर आप शनिवार को बैंक जाकर अपने जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। 4 अप्रैल 2026 को महीने का पहला शनिवार है और इस दिन बैंक खुले रहेंगे। RBI के नियमों के अनुसार, बैंक हर महीने के पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को खुले रहते हैं। जबकि, दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी होती है।

अप्रैल में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

अप्रैल महीने में कई त्योहारों और वीकेंड के कारण बैंक कई दिनों तक बंद रहेंगे। कल 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे के कारण देश के ज्यादातर राज्यों में बैंक बंद रहे। यही कारण है कि ज्यादातर बैंक ग्राहकों को इस बात का कन्फ्यूज था कि क्या बैंकों के लिए भी यह लॉन्ग वीकेंड हॉलिडे की तरह है। हालांकि, ऐसा नहीं है, आज शनिवार 4 अप्रैल को सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक खुले हुए हैं। केवल कुछ जगहों जैसे त्रिपुरा, चंडीगढ़, असम, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में बैंकिंग सेवाएं चालू रहीं।


बैंक हॉलिडे की लिस्ट

5 अप्रैल: रविवार

11 अप्रैल: दूसरा शनिवार

12 अप्रैल: रविवार

14 अप्रैल: अंबेडकर जयंती, बैसाखी, तमिल न्यू ईयर और बिहू के कारण कई राज्यों में बैंक बंद

15 अप्रैल: अलग-अलग राज्यों में लोकल त्योहारों के कारण छुट्टी

16 अप्रैल: असम में बिहू के कारण बैंक बंद

19 अप्रैल: रविवार

20 अप्रैल: कर्नाटक में बसवा जयंती और अक्षय तृतीया पर छुट्टी

21 अप्रैल: त्रिपुरा में गरिया पूजा के कारण बैंक बंद

25 अप्रैल: चौथा शनिवार

26 अप्रैल: रविवार

क्या रखें ध्यान?

इन छुट्टियों के दौरान बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, जिससे चेक क्लियरिंग, कैश जमा या डिमांड ड्राफ्ट जैसे काम नहीं हो पाएंगे। इसलिए बेहतर है कि आप अपने जरूरी बैंकिंग काम पहले ही निपटा लें। हालांकि, ग्राहकों को ज्यादा परेशानी नहीं होगी क्योंकि डिजिटल बैंकिंग सर्विस जारी रहेंगी। आप UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और एटीएम के जरिए पैसे ट्रांसफर या निकाल सकते हैं।

RBI की छुट्टियों की लिस्ट

अप्रैल 2026 1 2 3 14 15 16 20 21
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बंगलूरु
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
राँची
रायपुर
लखनऊ
विजयवाड़ा
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद

छुट्टी का कारण अप्रैल महीने की तारीख
बैंकों कों अपना फाइनेंशियल ईयर क्लोज करने के लिए ग्राहकों के लिए बंद होगा 1
पुण्य गुरुवार 2
गुड फ्राइडे 3
डॉ बाबासाहेब आंबेडकर जयंती/ महाबिषुब संक्रांति/बीजू/बुइसु महोत्सव/तमिल नववर्ष दिवस/बोहाग बिहु/चेईराओबा/बैसाखी 14
बंगाली नव वर्ष दिवस/बोहाग बिहु/ विशु/हिमाचल दिवस 15
बोहाग बिहु 16
बसव जयंती/अक्षय तृतीया 20
गरिया पूजा 21

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।