Credit Cards

Bank Holiday: आज सोमवार को बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है छुट्टी

Bank Holiday 29 September 2025: आज सोमवार, 29 सितंबर 2025 को कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। अगरतला, गंगटोक और कोलकाता में महा सप्तमी और दुर्गा पूजा के मौके पर प्राइवेट और सरकारी बैंक नहीं खुलेंगे। सितंबर और अक्टूबर का महीना त्योहारों से भरा हुआ है

अपडेटेड Sep 29, 2025 पर 8:25 AM
Story continues below Advertisement
Bank Holiday: सोमवार को बंद रहेंगे बैंक।

Bank Holiday 29 September 2025: आज सोमवार, 29 सितंबर 2025 को कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। अगरतला, गंगटोक और कोलकाता में महा सप्तमी और दुर्गा पूजा के मौके पर प्राइवेट और सरकारी बैंक नहीं खुलेंगे। सितंबर और अक्टूबर का महीना त्योहारों से भरा हुआ है। दशहरा, दिवाली, छठ पूजा और दुर्गा पूजा जैसे बड़े त्योहारों के चलते अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। हालांकि, ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग सेवाएं पहले की तरह चालू रहेंगी।

महासप्तमी से ही दुर्गा पूजा की धूम शुरू हो जाती है। इस दिन मां दुर्गा के सातवें स्वरूप की पूजा की जाती है और पंडालों में घटस्थापना जैसे अनुष्ठान संपन्न होते हैं। भव्य मूर्तियों, ढोल-नगाड़ों और मंत्रों से पूरा माहौल भक्तिमय हो जाता है। यही कारण है कि महा सप्तमी को दुर्गा पूजा का सबसे अहम दिन माना जाता है और इस मौके पर श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिरों और पंडालों में पहुंचकर मां की आराधना करते हैं।

सितंबर महीने में छुट्टियां


3 सितंबर (बुधवार): रांची में कर्मा पूजा।

4 सितंबर (गुरुवार): कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में ओणम।

5 सितंबर (शुक्रवार): अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद सहित कई शहरों में ईद-ए-मिलाद/थिरुवोनम।

6 सितंबर (शनिवार): गंगटोक, जम्मू, रायपुर और श्रीनगर में ईद-ए-मिलाद/इंद्रजात्रा।

12 सितंबर (शुक्रवार): जम्मू और श्रीनगर में ईद-ए-मिलाद के बाद का शुक्रवार।

22 सितंबर (सोमवार): जयपुर में नवरात्रि स्थापना।

23 सितंबर (मंगलवार): जम्मू और श्रीनगर में महाराजा हरि सिंह जयंती।

29 सितंबर (सोमवार): अगरतला, गंगटोक और कोलकाता में महा सप्तमी/दुर्गा पूजा।

30 सितंबर (मंगलवार): अगरतला, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, कोलकाता, पटना और रांची सहित कई शहरों में महा अष्टमी/दुर्गा अष्टमी।

वीकली छुट्टियां

त्योहारों के अलावा हर महीने की तरह इस बार भी वीकेंड पर छुट्टियां रहेंगी।

7 सितंबर (रविवार)

13 सितंबर (दूसरा शनिवार)

14 सितंबर (रविवार)

21 सितंबर (रविवार)

27 सितंबर (चौथा शनिवार)

28 सितंबर (रविवार)

इन तारीखों पर पूरे देश में बैंकिंग सर्विस ऑफलाइन नहीं रहेंगी।

छुट्टियों की लिस्ट

सितंबर 2025 3 4 5 6 12 22 23 29 30
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बंगलूर
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
राँची
रायपुर
लखनऊ
विजयवाड़ा
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद

छुट्टी के कारण दिन
करमा पूजा 3
पहला ओणम 4
ईद–ए-मिलाद/ईद–ए-मिलाद उन नबी (पैगंबर मोहम्मद जन्मदिन) (बारा वफ़ात)/थिरुवोणम/मिलाद-ए-शरीफ 5
ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी)/इंद्रजात्रा 6
ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद का शुक्रवार 12
नवरात्रा स्थापना 22
महाराजा हरि सिंह जी का जन्मदिवस 23
महा सप्तमी/दुर्गा पूजा 29
महाअष्टमी/दुर्गा अष्टमी/दुर्गा पूजा 30

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।