Get App

Bank Holiday: कल शुक्रवार को बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है 8 अगस्त की छुट्टी

Bank Holiday on Friday 8 August 2025: कल शुक्रवार 8 अगस्त को बैंक बंद रहने वाले हैं। सभी प्राइवेट और पब्लिक सेक्टर बैंक सिर्फ इस राज्य में बंद रहेंगे। बाकि, सभी राज्यों में बैंक ब्रांच खुली रहेंगी। जानिये RBI ने क्यो दी है शुक्रवार 8 अगस्त की छुट्टी

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 07, 2025 पर 6:39 AM
Bank Holiday: कल शुक्रवार को बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है 8 अगस्त की छुट्टी
Bank Holiday: 8 अगस्त को बंद रहेंगे बैंक।

Bank Holiday on Friday 8 August 2025: कल शुक्रवार 8 अगस्त को बैंक बंद रहने वाले हैं। सभी प्राइवेट और पब्लिक सेक्टर बैंक सिर्फ इस राज्य में बंद रहेंगे। बाकि, सभी राज्यों में बैंक ब्रांच खुली रहेंगी। जानिये RBI ने क्यो दी है शुक्रवार 8 अगस्त की छुट्टी।

शुक्रवार 8 अगस्त को बंद रहेंगे बैंक?

शुक्रवार 8 अगस्त को बैंक बंद रहने वाले हैं। बैंक कल सिर्फ सिक्किम में बंद रहेंगे। बाकी सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। सिक्की में शुक्रवार को बैंक तेंडोंग ल्हो रुम फात  के कारण बंद रहेंगे। तेंडोंग ल्हो रुम फात सिक्किम का एक पारंपरिक त्योहार है, जिसे लिम्बू समुदाय बड़े श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाता है। यह त्योहार प्रकृति और पर्यावरण के प्रति आभार जताने के लिए मनाया जाता है। 'तेंडोंग' एक पहाड़ी का नाम है, जिसे पवित्र माना जाता है, और ऐसा माना जाता है कि इसी पहाड़ी ने एक बार भीषण बाढ़ के दौरान लोगों की जान बचाई थी। ‘ल्हो रुम फात’ का मतलब होता है ‘धरती को धन्यवाद देना’। इस त्योहार में लोग पारंपरिक गीतों, नृत्य और रीति-रिवाजों के साथ पर्वत की पूजा करते हैं।

अगस्त 2025 की बैंक हॉलिडे लिस्ट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें