Bank Holidays: क्‍या महीने के हर शनिवार और रविवार बंद रहेंगे बैंक? सरकार ने कही ये बात

5 Days Working in Bank Branch: बैंकों में जल्द हफ्ते में दो दिन यानी शनिवार और रविवार को छुट्टी हो सकती है। संसद में केंद्रीय वित्त मंत्रालय के मुताबिक भारत के बैंकिंग सेक्टर ने औपचारिक रूप से सभी शनिवारों को आधिकारिक अवकाश (Official Holidays) घोषित करने का प्रस्ताव दिया है

अपडेटेड Dec 07, 2023 पर 6:21 PM
Story continues below Advertisement
Bank Holidays: यदि ये बदलाव होता है तो बैंक के कर्मचारियों को फायदा होगा।

5 Days Working in Bank Branch: बैंकों में जल्द हफ्ते में दो दिन यानी शनिवार और रविवार को छुट्टी हो सकती है। संसद में केंद्रीय वित्त मंत्रालय के मुताबिक भारत के बैंकिंग सेक्टर ने औपचारिक रूप से सभी शनिवारों को आधिकारिक अवकाश (Official Holidays) घोषित करने का प्रस्ताव दिया है। भारतीय बैंक संघ (IBA) के पांच दिनों के वर्किंग वीक (5 Days working week) को लागू करने की मांग के बारे में सवालों के जवाब में वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड ने पुष्टि की कि आईबीए ने वास्तव में इस तरीके के प्रपोजल को पेश किया है।

साल 2015 से दूसरे और चौथे शनिवार को हो रही है छुट्टी

साल 2015 से भारत में बैंकों ने हर महीने के दूसरे और आखिरी चौथे शनिवार को पब्लिक हॉलिडे हो रखा है। पांच दिन के वर्किंग वीक की मांग काफी समय से बैंक कर्मचारी कर रहे हैं। ये डिमांड पब्लिक सेक्टर बैंक के कर्मचारी काफी समय से कर रहे हैं।


बैंकिंग सेक्टर से जुड़े हैं लाखों कर्मचारी

आईबीए भारत में बैंकों का प्रतिनिधित्व करता है, जिसमें सार्वजनिक और प्राइट बैंक, भारत में मौजूद विदेशी बैंक, सहकारी बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक और सभी भारतीय वित्तीय संस्थान शामिल हैं। बैंकिंग सेक्टर 1.5 मिलियन यानी करीब 15 लाख से अधिक व्यक्तियों को रोजगार देता है।

बैंकों में हफ्ते में 5 दिन होगा काम

वित्त मंत्रालय की प्रतिक्रिया में यह नहीं बताया गया है कि क्या यह प्रस्ताव स्वीकार कर लिया गया है या निकट भविष्य में इस पर विचार किया जा सकता है। यदि मंजूरी दे दी जाती है, तो हफ्ते में पांच वर्किंग डेज हो सकते हैं और बैंकों के काम के घंटे बढ़ सकते हैं। यदि ये बदलाव होता है तो बैंक के कर्मचारियों को फायदा होगा। बैंक के रोजाना के ऑपरेशन में भी बदलाव होगा।

Himadri ओडिशा में लगाएगी LFP कैथोड मैन्युफैक्चरिंग प्लांट, 3% की तेजी के साथ बंद हुए शेयर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।