Bank Holidays in February 2023: जनवरी महीने को खत्म होने में 5 दिन बचे हैं। फरवरी में 10 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। फरवरी की 10 दिन की छुट्टियों में सभी रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। फरवरी की 10 छुट्टियों में से बैंक 6 दिन रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार के कारण बंद रहेंगे और बाकी बचे 4 दिनों में बैंक त्योहारों के कारण बंद रहने वाले हैं। इसमें लोकर और सरकारी छुट्टियां भी शामिल है।
फरवरी में होंगे ये त्योहार
फरवरी महीने में महाशिवरात्रि, लोसार, Lui-Ngai-Ni जैसे त्योहार हैं, जिसके कारण बैंक बंद रहने वाले हैं। इन छुट्टियों के दिन सभी पब्लिक, प्राइवेट और सहकारी बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, ये छुट्टियों राज्यों में अलग-अलग होंगी। नेशनल हॉलिडे के अलावा राज्यों सरकारों की भी तय छुट्टियां होती हैं, जो उन्हीं राज्यों में होती है। राज्यों की छुट्टी के दिन बस उन राज्यों में ही बैंक ब्रांच बंद होती है।
ऑनलाइन निपटा सकते हैं अपने काम
फरवरी में जिस दिन बैंक बंद रहेंगे तो आप उस दिन इंटरनेट बैंकिंग, ऑनलाइन बैंकिंग के जरिये अपने काम घर बैठे ही निपटा सकते हैं। बैंक जाकर निपटाने वाले काम आप इन छुट्टियों से पहले या बाद में कर लें।
फरवरी 2023 में बैंकों में इस दिन रहेगा अवकाश (Bank Holiday List on February 2023)
5 फरवरी 2023- पहला रविवार - पूरे देश में बंद रहेंगे बैंक
11 फरवरी, 2023- दूसरा शनिवार - पूरे देश में बंद रहेंगे बैंक
12 फरवरी, 2023- दूसरा रविवार - पूरे देश में बंद रहेंगे बैंक
15 फरवरी, 2023- बुधवार - Lui-Ngai-Ni - हैदराबाद में बंद रहेंगे बैंक
18 फरवरी, 2023- शनिवार - महाशिवरात्रि के दिन दिल्ली, यूपी, अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, हैदराबाद, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, रायपुर, रांची, शिमला, तिरुवनंतपुरम में बैंक रहने वाले हैं।
19 फरवरी, 2023 - तीसरा रविवार - पूरे देश में बंद रहेंगे बैंक
20 फरवरी, 2023- सोमवार - स्टेट डे - आइजॉल में बैंक बंद रहने वाले हैं।
21 फरवरी, 2023- मंगलवार - लोसार - गंगटोक में बैंक बंद रहने वाले हैं।
25 फरवरी, 2023- चौथा शनिवार - पूरे देश में बंद रहेंगे बैंक
26 फरवरी, 2023- चौथा रविवार - पूरे देश में बंद रहेंगे बैंक