Bank Holidays in February 2023: साल 2023 का पहला महीना जनवरी में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ये महीना खत्म होने के बाद फरवरी शुरू हो जाएगा। 1 फरवरी को देश का बजट (Budget – 2023) पेश होगा। कई राज्यों में फरवरी में 10 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। इनमें सभी रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। फरवरी की 10 छुट्टियों में से बैंक 6 दिन रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार के कारण बंद रहने वाले हैं। बाकी बचे 4 दिनों में बैंक सरकारी और लोकल त्योहारों के कारण बंद रहेंगे। फरवरी महीने में महाशिवरात्रि, लोसार, Lui-Ngai-Ni जैसे त्योहार हैं, जिसके कारण बैंक बंद रहने वाले हैं। आइए जानते हैं जनवरी में छुट्टियों की पूरी लिस्ट..
