Bank Holiday in July: जुलाई के बाकी बचे तीन शनिवारों में से केवल एक शनिवार को बैंकों में कामकाज होगा। अगर आप अपना बैंक का काम ऑफिस के कारण शनिवा के दिन निपटाते हैं तो ये देख लें कि वह छुट्टी वाला शनिवार न हो। आप अपना काम समय पर पूरा कर लें। देश में बैंक रविवार और दूसरे और चौथे शनिवार को भी बंद रहते हैं। जुलाई के महीने में एक प्रमुख त्योहार पांचवें शनिवार यानी 29 जुलाई को पड़ रहा है।
शनिवार को बंद रहेंगे बैंक
देश में बैंक चौथे शनिवार यानी 22 जुलाई को बंद रहेंगे। इसलिए यदि आप शनिवार को अपना बैंक का काम निपटाने की योजना बना रहे हैं तो यह 29 जुलाई है और चौथे शनिवार यानी 22 जुलाई को बैंक बंद रहेंगे। इसलिए अगर आप अपना बैंकिंग काम शनिवार को करने की योजना बना रहे हैं, तो इसे आने वाले शनिवार यानी 15 जुलाई को कर लेना चाहिए।
29 जुलाई को इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक
वे राज्य जहां मुहर्रम (ताजिया) के कारण 29 जुलाई को बैंक बंद रहने वाले हैं। त्रिपुरा, मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, एमपी, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान, यूपी, बंगाल, नई दिल्ली, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहने वाले हैं। ब्रांच बंद होने पर भी आप फाइनेंशियल और नॉन फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन जैसे बैंकिंग ट्रांजेक्शन, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, व्हाट्सएप बैंकिंग के माध्यम से किए जा सकते हैं।
जुलाई 2023 बैंकों के छुट्टियों की लिस्ट
11 जुलाई (मंगलवार)- केर पूजा (Ker Puja), इस दिन त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे।
13 जुलाई (गुरुवार)- भानु जयंती (Bhanu Jayanti), इस दिन सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे।
17 जुलाई (सोमवार)-यू तिरोट सिंग डे (U Tirot Sing Day), इस दिन मेघालय में बैंक रहेंगे।
21 जुलाई (शुक्रवार)- द्रुक्पा त्शे-जी (Drukpa Tshe-zi), इस दिन सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे।
28 जुलाई (शुक्रवार)- आशूरा (Ashoora), इस दिन जम्मू और कश्मीर में बैंक बंद रहेंगे।
29 जुलाई (शनिवार)-मुहर्रम (ताजिया)- त्रिपुरा, मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान, यूपी, बंगाल, नई दिल्ली, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।
31 जुलाई 2023 - शहादत दिवस, इस दिन हरियाणा और पंजाब में बैंक बंद रहेंगे।