Bank Holidays in June 2022: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर साल बैंक हॉलिडे कैलेंडर जारी करता है जिसमें हर राज्य में होने वाली बैंक छुट्टी की जानकारी होती है। इस कैलेंडर में उन बैंकों के बारे में बताया गया है जिनमें बैंक ब्रांच राज्यों में विशेष तारीखों पर बंद रहेंगे। अब जून का महीना दो दिन में शुरू होने वाला है। जून के महीने में त्योहारों, जयंती, खास दिवस और साप्ताहिक छुट्टी के कारण 12 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। जून में महाराणा प्रताप जयंती, श्री गुरु अर्जुन देव जी की शहादत होने के कारण बैंक की ज्यादा छुट्टियां हैं। आइए जानते हैं पूरी लिस्ट..
