Bank Holidays in June 2023: मई का महीना खत्म होने को है और अब कुछ ही दिनों में नया महीना जून शुरू हो जाएगा। अगले महीने यानी जून 2023 में बैकों की 12 छुट्टियां हैं। इन छुट्टियों को ध्यान में रखकर बैंक ब्रांच के काम निपटा सकते हैं। अगर आपको भी अगले महीने बैंक जाना है तो पहले ये लिस्ट जरूर चेक कर लें। जून की 12 छुट्टियों में वीकेंड की छुट्टी यानी साप्तहिक 6 छुट्टियां शामिल है। यानी, इनके अलावा बाकी 6 दिन बैंक त्योहार और जयंती के कारण बंद रहने वाले हैं।
जून 2023 में कब-कब बंद रहेंगे बैंक
4 जून 2023: रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे।
10 जून 2023: दूसरे शनिवार के कारण बैंकों में छुट्टी रहेगी।
11 जून 2023: रविवार के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा।
15 जून 2023: गुरुवार, राजा सक्रांति के कारण मिजोरम और ओडिशा में बैंक बंद रहेंगे।
18 जून 2023: रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे।
20 जून 2023: गुरूवार, रथ यात्रा के कारण ओडिशा में बैंक बंद रहेंगे।
24 जून 2023: चौथे शनिवार के कारण बैंकों में छुट्टी रहेगी।
25 जून 2023: रविवार के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा।
26 जून 2023: खर्ची पूजा, सिर्फ त्रिपुरा राज्य में बैंक बंद रहेंगे।
28 जून 2023: मंगलवार, ईद उल-अजहा, महाराष्ट्र, जम्मू कश्मीर, केरल राज्य में बैंक बंद रहेंगे।
29 जून 2023: गुरुवार, ईद उल-अज़हा के काण पूरे देश में छुट्टी रहेगी।
30 जून 2023: शुक्रवार, रीमा ईद उल अजाह
ऑनलाइन बैंकिंग से निपटा सकते हैं काम
जून में जहां 12 दिन बैंक बंद रहेंगे, वहीं इन सभी दिनों में ऑनलाइन बैंकिंग की सर्विस मिलती रहेंगी। हालांकि, ग्राहक बैंकों में कैश जमा और पैसा निकालने का काम नहीं कर सकेंगे। सिर्फ एटीएम से ही पैसा निकाल पाएंगे।