Bank Holiday: जल्द निपटा लें अपना काम, मार्च में 12 दिन बंद रहने वाले हैं बैंक

Bank Holidays in March 2023: मार्च के महीने में होली और नवरात्रि जैसे त्योहारों के कारण कुछ दिन प्राइवेट और पब्लिक सेक्टर बैंक बंद रहेंगे। बैंक अगले महीने के दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार को मिलाकर 12 दिन बंद रहने वाले हैं

अपडेटेड Feb 28, 2023 पर 12:03 PM
Story continues below Advertisement
मार्च 2023 में होली, नवरात्रि और राम नवमी जैसे कई त्यौहार हैं।

Bank Holidays in March 2023: मार्च के महीने में होली और नवरात्रि जैसे त्योहारों के कारण कुछ दिन प्राइवेट और पब्लिक सेक्टर बैंक बंद रहेंगे। बैंक अगले महीने के दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार को मिलाकर 12 दिन बंद रहने वाले हैं। मार्च 2023 में होली, नवरात्रि और राम नवमी जैसे कई त्यौहार हैं। त्योहारों और बैंक की साप्ताहिक छुट्टी मिलाकर बैंक 12 दिन बंद रहेंगे।

मार्च 2023 में इन दिनों बंद रहेंगे बैंक

3 मार्च 2023 : शुक्रवार, चापचर कुट, मिजोरम में बैंक बंद रहेंगे


7 मार्च 2023: होली/होली (दूसरा दिन)/होलिका दहन/धुलंडी/डोल जात्रा- महाराष्ट्र, असम, राजस्थान, श्रीनगर, गोवा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, जम्मू, श्रीनगर, तेलंगाना और झारखंड में बैंक बंद रहेंगे।

8 मार्च 2023: होली/होली का दूसरा दिन- धुलेटी/याओसंग दूसरा दिन - त्रिपुरा, गुजरात, मिजोरम, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, जम्मू, उत्तर प्रदेश, बेंगा में बैंक बंद रहेंगे

9 मार्च, 2023: होली, बिहार में बैंक बंद हैं।

22 मार्च, 2023: गुड़ी पड़वा/उगादी उत्सव/बिहार दिवस/सजिबु नोंगमापनबा (चेराओबा)/तेलुगु नववर्ष दिवस/पहला नवरात्र - महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू, गोवा, बिहार और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।

30 मार्च 2023 : श्री राम नवमी – देश के ज्यादातर राज्यों में बंद रहेंगे बैंक।

मार्च 2023 में ये हैं बैंक की साप्ताहिक छुट्टी

5 मार्च, 2023: रविवार

11 मार्च, 2023: शनिवार

12 मार्च, 2023: रविवार

19 मार्च, 2023: रविवार

25 मार्च, 2023: शनिवार

26 मार्च, 2023: रविवार

हर राज्य की छुट्टी की लिस्ट अलग होती है:

यह ध्यान देने वाली बात है कि बैंक छुट्टियों की लिस्ट सभी राज्यों में एक जैसी नहीं होती है। ये हर एक राज्य में अलग-अलग है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अनुसारअलग-अलग राज्यों के लिए छुट्टियों की सूची अलग-अलग है। इन छुट्टियों की पूरी लिस्ट आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई है।

बैंक से जुड़े काम ऑनलाइन किए जा सकते हैं:

अगर बैंक बंद रहते हैं तो भी ग्राहकों को कोई दिक्कत नहीं होगी क्योंकि बैंक की ज्यादातर सर्विस ऑनलाइन मिल जाती है।

Stock Market Today Live: वौलेटिलिटी के बीच बाजार की चाल सपाट, M&M, Bajaj Auto, Adani Enterprises टॉप गेनर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।