Bank Holiday May 2023: आज इस राज्य में बंद हैं बैंक, जानिए मई में कितने दिन बंद रहेंगी ब्रांच

Bank Holiday in May 2023: मई में 12 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। मई की 12 दिनों की छुट्टी में रविवार, दूसरा और चौथा शनिवार भी शामिल है। यानी, महीने की 6 साप्तहिक छुट्टी के अलावा बैंक बाकी 6 दिन त्योहार और जयंती के कारण बंद रहेंगे। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के नियमों के अनुसार कुछ राज्य-विशिष्ट लोकल हॉलिडे के कारण सिर्फ उन ही राज्यों में बंद रहते हैं

अपडेटेड May 01, 2023 पर 11:05 AM
Story continues below Advertisement
Bank Holiday: मई में 12 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं।

Bank Holiday in May 2023: मई में 12 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। मई की 12 दिनों की छुट्टी में रविवार, दूसरा और चौथा शनिवार भी शामिल है। यानी, महीने की 6 साप्तहिक छुट्टी के अलावा बैंक बाकी 6 दिन त्योहार और जयंती के कारण बंद रहेंगे। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के नियमों के अनुसार कुछ राज्य-विशिष्ट लोकल हॉलिडे के कारण सिर्फ उन ही राज्यों में बंद रहते हैं। इसके अलावा बैंक सभी गैजेटेड छुट्टियों पर पूरे देश में बंद रहते हैं।

आज महाराष्ट्र में बंद रहेंगे बैंक

1 मई को सिर्फ महाराष्ट्र राज्य में बैंक बंद रहेंगे क्योंकि आज महाराष्ट्र दिवस है। हालांकि, बैंक के कई काम जैसे एटीएम सर्विस, कैश-डिपॉजिट मशीन और ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग, बैंक ग्राहकों के लिए कोई समस्या नहीं होगी।


मई 2023 में बैंक की छुट्टियां

1 मई (सोमवार): मई दिवस, महाराष्ट्र दिवस

5 मई (शुक्रवार): बुद्ध पूर्णिमा - दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र, पंजाब, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, असम, बिहार, गुजरात, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़

7 मई: रविवार

9 मई (मंगलवार): रवींद्रनाथ टैगोर का जन्मदिन

13 मई: दूसरा शनिवार

14 मई: रविवार

16 मई (मंगलवार): राज्य दिवस - सिक्किम

21 मई: रविवार

22 मई (सोमवार): महाराणा प्रताप जयंती - गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान

24 मई (बुधवार): काजी नजरुल इस्लाम जयंती - त्रिपुरा

27 मई: चौथा शनिवार

28 मई: रविवार

फर्स्ट रिपब्लिक बैंक के अधिग्रहण के लिए PNC और जेपी मॉर्गन ने दाखिल की फाइनल बिड

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।