Bank Holidays in November 2021: दिवाली, छठ पूजा जैसे त्योहारों के कारण नवंबर में 17 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें लिस्ट

नवंबर 2021 का महीना त्योहारों से भरा हुआ है

अपडेटेड Nov 01, 2021 पर 12:47 PM

Bank Holidays in November 2021: नवंबर 2021 का महीना त्योहारों से भरा हुआ है। दिवाली, भैया दूज, गोवर्धन पूजा, छठ पूजा जैसे कई त्योहारों के कारण सभी प्राइवेट सेक्टर और पब्लिक सेक्टर बैंक बंद रहेंगे। इन त्योहारों के कारण नवंबर महीने में 17 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं।

RBI के द्वारा जारी की गई छुट्टियों के अनुसार इसमें कई ऐसे दिन भी हैं जब कुछ विशेष क्षेत्र में त्योहार या जयंती की वजह से बैंक नहीं खुलेंगे। RBI के कैलेंडर के मुताबिक बैंकों की छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग होती हैं। बता दें कि नवंबर महीने में धनतेरस, दिवाली, भैया दूज, गोवर्धन पूजा, छठ पूजा जैसे त्योहार हैं।

अब छठ पूजा की झलक पूरे देश में दिखाई देती है लेकिन बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में इसको बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। 10 नवंबर को पटना और रांची में छठ पूजा की वजह से बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India -RBI) के कैलेंडर के मुताबिक इस महीने छुट्टियों की लंबी लिस्ट है।


नवंबर महीने में 17 दिन बंद रहेंगे बैक


1 नवंबर- कन्नड़ राज्योत्सव- इम्फाल और बेंगलुरू में बैंक बंद रहेंगे।


3 नवंबर- नरक चतुरदशी की वजह से बेंगलुरू में बैंक बंद रहेंगे।



4 नवंबर- दीपावली और काली पूजा की वजह से अगरतला, अहमदाबाद, बेंगलुरू, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदाराबाद, जयपुर, कानपुर, कोच्चि, मुंबई, नागपुर, लखनऊ जैसे शहरों में बैंक बंद रहेंगे।


5 नवंबर- गोवर्धन पूजा- अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरू, गंगटोक, देहरादून में बैंक बंद रहेंगे।


6 नवंबर- भाई दूज की गंगटोक, इम्फाल, कानपुर, लखनऊ में बैंक कर्मियों की छुट्टी रहेगी।


7 नवंबर- रविवार की छुट्टी


10 नवंबर- छठ पूजा की वजह से पटना, रांची में बैंक नहीं खुलेंगे।


11 नवंबर- छठ पूजा की वजह से पटना में बैंक बंद रहेंगे।


12 नवंबर- वंगला त्योहार की वजह से बैंक शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।


13 नवंबर- शनिवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे।


14 नवंबर- रविवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे।


19 नवंबर- गुरू नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा की वजह से बेलापुर, भोपाल, चेन्नई, गंगटोक, हैदाराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रांची, शिमला, श्रीनगर में बैंक नहीं खुलेंगे।


21 नवंबर- रविवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे।


22 नवंबर- कनकदास जयंती के कारण बेंगलुरू में बैंक कर्मियों की छुट्टी रहेगी।


23 नवंबर- सेंग कुत्सनेम के कारण इस दिन शिलांग में बैंक नहीं खुलेंगे।


27 नवंबर- शनिवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे।


28 नवंबर- रविवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।