Bank Holidays in October 2023: अक्टूबर में दशहरे और दुर्गा पूजा के कारण 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holidays in October 2023: अक्टूबर में काफी त्योहार होने के कारण बैंक 16 दिनों तक बंद रहने वाले हैं। अक्टूबर की 16 दिनों की छुट्टी में सभी रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टी भी शामिल है। यानी, अक्टूबर में 10 दिनों तक बैंक त्योहारों के कारण के बंद रहने वाले हैं। बाकी बचे 6 दिन बैंक साप्ताहिक छुट्टी के कारण बंद होंगे

अपडेटेड Sep 28, 2023 पर 2:58 PM
अक्टूबर में काफी त्योहार होने के कारण बैंक 16 दिनों तक बंद रहने वाले हैं।

Bank Holidays in October 2023: अक्टूबर में काफी त्योहार होने के कारण बैंक 16 दिनों तक बंद रहने वाले हैं। अक्टूबर की 16 दिनों की छुट्टी में सभी रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टी भी शामिल है। यानी, अक्टूबर में 10 दिनों तक बैंक त्योहारों के कारण के बंद रहने वाले हैं। बाकी बचे 6 दिन बैंक साप्ताहिक छुट्टी के कारण बंद होंगे। आइए जानते हैं छुट्टियों की पूरी लिस्ट जिसमें बैंक बंद रहने वाले हैं।

अगर आप अक्टूबर के महीने में बैंक ब्रांच जाकर काम निपटाने के बारे में सोच रहे हैं तो आप पहले अक्टूबर महीने की छुट्टियों का कैलेंडर जरूर चेक कर लें। अक्टूबर में बैंक गांधी जयंती, महालया, कटि बिहू, दुर्गा पूजा, दशहरा, लक्ष्मी पूजा, सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिन के कारण बंद रहने वाले हैं। यहां अक्टूबर महीने की छुट्टियों की लिस्ट दी गई है।

अक्टूबर 2023 में बैंक इन दिनों पर बंद रहेंगे


2 अक्टूबर (सोमवार)- गांधी जयंती- राष्ट्रीय अवकाश (National Holiday)

14 अक्टूबर (शनिवार)- महालया- कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे।

18 अक्टूबर: (बुधवार)- कटि बिहू- असम में बैंक बंद रहने वाले हैं।

21 अक्टूबर शनिवार-दुर्गा पूजा (महा सप्तमी)- त्रिपुरा, असम, मणिपुर और बंगाल में बैंक बंद रहने वाले हैं।

23 अक्टूबर (सोमवार)- महानवमी), आयुध पूजा, दुर्गा पूजा, विजय दशमी- त्रिपुरा, कर्नाटक, उड़ीसा, तनिलनाडु, असम, आंध्र प्रदेश, कानपुर, केरल, जरकाखंड, बिहार में बैंक बंद रहेंगे।

24 अक्टूबर (मंगलवार)- दशहरा यानी विजयादशमी, दुर्गा पूजा- आंध्र प्रदेश, मणिपुर को छोड़कर सभी राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं।

25 अक्टूबर (बुधवार)- दुर्गा पूजा (दसैन)- सिक्किम में बैंक बंद हैं।

26 अक्टूबर (गुरुवार)- दुर्गा पूजा (दसैन)/विलय दिवस- सिक्किम, जम्मू-कश्मीर में बैंक बंद हैं।

27 अक्टूबर, (शुक्रवार) दुर्गा पूजा (दसैन)- सिक्किम में बैंक बंद हैं।

28 अक्टूबर (शनिवार)- लक्ष्मी पूजा- बंगाल में बैंक बंद हैं.

31 अक्टूबर (मंगलवार)- सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन- गुजरात में बैंक बंद हैं।

Mid-day Mood : निफ्टी F&O एक्सपायरी वाले दिन 19600 के नीचे फिसला, PSU बैंकों में तेजी, रिकॉर्ड हाई पर L&T

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।