Bank Holidays in October 2023: अक्टूबर में काफी त्योहार होने के कारण बैंक 16 दिनों तक बंद रहने वाले हैं। अक्टूबर की 16 दिनों की छुट्टी में सभी रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टी भी शामिल है। यानी, अक्टूबर में 10 दिनों तक बैंक त्योहारों के कारण के बंद रहने वाले हैं। बाकी बचे 6 दिन बैंक साप्ताहिक छुट्टी के कारण बंद होंगे। आइए जानते हैं छुट्टियों की पूरी लिस्ट जिसमें बैंक बंद रहने वाले हैं।
