Bank Holidays in September 2023: सितंबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holidays in September 2023: अगर आपको अगले महीने बैंक से जुड़ा कोई काम है तो यह खबर आपके काम की है। जी हां, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा सितंबर महीने के लिए जारी छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी गई है

अपडेटेड Aug 23, 2023 पर 5:22 PM
Bank Holiday: सितंबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक।

Bank Holidays in September 2023: अगर आपको अगले महीने बैंक से जुड़ा कोई काम है तो यह खबर आपके काम की है। जी हां, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा सितंबर महीने के लिए जारी छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी गई है। इस लिस्ट के अनुसार आप अपने काम की योजना बना सकते हैं। आरबीआई की ओर से जारी छुट्टियों की सूची के मुताबिक देश के अलग-अलग राज्यों में बैंक महीने के दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार समेत 16 दिन बंद रहेंगे। आरबीआई के दिशानिर्देशों के अनुसार सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, निजी क्षेत्र के बैंक, विदेशी बैंक और सहकारी बैंक स्थानीय त्योहारों के साथ-साथ राष्ट्रीय छुट्टियों और लोकल छुट्टियों के मुताबिक बंद रहेंगे।

सितंबर में हैं कई त्योहार

6 और 7 सितंबर को श्री कृष्ण जन्माष्टमी और 28 सितंबर को ईद-ए-मिलाद जैसे नेशनल हॉलिडे के कारण देश भर के बैंक बंद रहेंगे। ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की परेशानियों से बचने के लिए बैंक से जुड़े काम की योजना पहले ही बना लें। उसके अनुसार पूरी योजना बनाएं। हालांकि, पूरे देश में इंटरनेट बैंकिंग सेवा और एटीएम सर्विस चालू रहती है।


सितंबर महीने की छुट्टियों की लिस्ट

3 सितंबर, 2023: रविवार

6 सितंबर 2023: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

7 सितंबर 2023: जन्माष्टमी (श्रावण संवत-8) और श्रीकृष्ण अष्टमी

9 सितंबर, 2023: दूसरा शनिवार

10 सितंबर 2023: दूसरा रविवार

17 सितंबर, 2023: रविवार

18 सितंबर 2023: वरसिद्धि विनायक व्रत और विनायक चतुर्थी

19 सितंबर 2023: गणेश चतुर्थी

20 सितंबर, 2023: गणेश चतुर्थी (दूसरा दिन) और नुआखाई (ओडिशा)

22 सितंबर, 2023: श्री नारायण गुरु समाधि दिवस।

23 सितंबर 2023: चौथा शनिवार और महाराजा हरि सिंह का जन्मदिन.

24 सितंबर 2023: रविवार

25 सितंबर 2023: श्रीमंत शंकरदेव की जयंती।

27 सितंबर, 2023: मिलाद-ए-शेरिफ़ (पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन) ।

28 सितंबर, 2023: ईद-ए-मिलाद या ईद-ए-मिलादुन्नबी (पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन)

29 सितंबर, 2023: ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद इंद्रजात्रा और शुक्रवार (जम्मू और श्रीनगर)

आरबीआई की गाइडलाइन के मुताबिक सभी सार्वजनिक छुट्टियों के अलावा हर रविवार को बैंकों की छुट्टी रहती है। इसके अलावा बैंक दूसरे और चौथे शनिवार को भी बंद रहते हैं।

Chandrayaan-3 का बजट ओपनहाइमर और आदिपुरुष से भी कम, दुनिया हैरान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।