Get App

Bank Holidays: अगले हफ्ते 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें पूरी लिस्ट

Bank Holidays next week: नवंबर महीने का पहला हफ्ता त्योहारों से भरा हुआ है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 28, 2021 पर 10:39 AM
Bank Holidays: अगले हफ्ते 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें पूरी लिस्ट

Bank Holidays next week: नवंबर महीने का पहला हफ्ता त्योहारों से भरा हुआ है। 2 नवंबर को गोवर्थन पूजा से शुरू होने वाले त्योहार शनिवार को भैया दूज पर खत्म होंगे। इस वजह से अगले हफ्ते 5 दिन बैंक बंद रहने वाले हे।

नवंबर के पहले हफ्ते में दिवाली, भैया दूज, गोवर्धन पूजा जैसे त्योहार हैं जिसके कारण बैंक में कामकाज नहीं होगा। RBI के द्वारा जारी की गई छुट्टियों के अनुसार इसमें ऐसे दिन भी हैं जब कुछ विशेष क्षेत्र में त्योहार या जयंती की वजह से बैंक नहीं खुलेंगे। RBI के कैलेंडर के मुताबिक बैंकों की छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग होती हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India -RBI) के कैलेंडर के मुताबिक नवंबर महीने छुट्टियों की लंबी लिस्ट है।

नवंबर के पहले हफ्ते में छुट्टियां..

1 नवंबर- सोमवार - कन्नड़ राज्योत्सव- इम्फाल और बेंगलुरू में बैंक बंद रहेंगे।


3 नवंबर- बुधवार -  नरक चतुरदशी की वजह से बेंगलुरू में बैंक बंद रहेंगे।

Bank Holidays In November 2021: दीपावली, छठ पूजा जैसे त्योहारों के कारण नवंबर महीने में 17 दिन बंद रहेंगे बैंक


4 नवंबर- गुरुवार - दीपावली और काली पूजा की वजह से अगरतला, अहमदाबाद, बेंगलुरू, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदाराबाद, जयपुर, कानपुर, कोच्चि, मुंबई, नागपुर, लखनऊ जैसे शहरों में बैंक बंद रहेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें