Bank Holiday: जल्दी निपटा लें अपना जरूरी काम...अगले हफ्ते बस तीन दिन ही खुलेंगे बैंक! यहां देखें लिस्ट

Bank Holiday : अगस्त के महीने में कुल 15 छुट्टियां तय की गई हैं, जिनमें स्वतंत्रता दिवस, गणेश चतुर्थी, जन्माष्टमी और अन्य क्षेत्रीय त्यौहारों के अलावा शनिवार और रविवार के अवकाश भी शामिल हैं। बता दें कि भारत में सभी बैंकों, चाहे वे सरकारी हों या निजी में हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी रहती है

अपडेटेड Aug 10, 2025 पर 10:28 PM
Story continues below Advertisement
krishna janmashtmi, Bank Holidays: अगली सप्ताह बैंक केवल तीन दिन ही खुलेंगे।

Bank Holiday : रक्षाबंधन और रविवार की छुट्टी के बाद अगले हफ्ते अगर आप भी बैंक से जुड़े काम निपाटने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। अगस्त महीना बैंकिंग से जुड़े काम करने वालों के लिए काफी अहम है, क्योंकि इस महीने में कई त्योहार और राष्ट्रीय पर्व भी हैं। बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक ने अगस्त 2025 के बैंक छुट्टियों का पूरा शेड्यूल जारी किया है। अगले हफ्ते बैंक पर तीन दिन ही खुलेंगे। बैंकों की छुट्टियों में स्वतंत्रता दिवस, कृष्ण जन्माष्टमी (krishna janmashtmi) पैट्रियट डे के साथ शनिवार और रविवार के साप्ताहिक अवकाश भी शामिल हैं।

अगस्त में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक

अगस्त के महीने में कुल 15 छुट्टियां तय की गई हैं, जिनमें स्वतंत्रता दिवस, गणेश चतुर्थी, जन्माष्टमी और अन्य क्षेत्रीय त्यौहारों के अलावा शनिवार और रविवार के अवकाश भी शामिल हैं। बता दें कि भारत में सभी बैंकों, चाहे वे सरकारी हों या निजी में हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी रहती है, साथ ही सभी रविवार को साप्ताहिक अवकाश होता है। ध्यान रखें, अलग-अलग राज्यों में क्षेत्रीय या स्थानीय कारणों से छुट्टियों की तारीखें बदल सकती हैं। इसलिए, किसी जरूरी काम या लंबे वीकेंड से पहले अपनी नजदीकी बैंक शाखा से उनके अवकाश की सूची जरूर चेक कर लें, ताकि समय पर तैयारी की जा सके।

जान लें अगले वीक कब-कब बंद रहेंगे बैंक


  • 13 अगस्त (बुधवार) इंफाल (मणिपुर) में पैट्रियट डे के मौके पर बैंक बंद रहे।
  • 15 अगस्त (शुक्रवार) स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे देश में बैंक बंद रहे।
  • 16 अगस्त (शनिवार) अहमदाबाद, आइजोल, भोपाल, रांची, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, हैदराबाद, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, पटना, रायपुर, शिलांग, जम्मू, श्रीनगर और विजयवाड़ा में जन्माष्टमी (श्रावण वद-8) और कृष्ण जयंती पर बैंक बंद रहे।
  • 17 अगस्त (रविवार) रविवार होने की वजह से पूरे भारत में बैंक बंद रहे।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी छुट्टियों की सूची और स्टेट कलेंडर के मुताबिक बैंकों के अवकाश होंगे, हालांकि, बैंकों की शाखाएं इन छुट्टियों के दौरान बंद रहेंगी लेकिन नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम जैसी डिजिटल सेवाएं हमेशा की तरह सुचारू रूप से चलती रहेंगी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।