Bank Holiday: कल सोमवार को इन जगहों पर बंद रहेंगे बैंक, जानें RBI ने क्यों दी है छुट्टी

Bank Holiday: कल यानी सोमवार, 16 नवंबर को कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। अगर आप बैंक जाकर अपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं तो इससे पहले ये जान लीजिए कि आपके राज्य में बैंक खुले हैं या नहीं। आइए जानते हैं किन-किन राज्यों में कल बंद रहेंग बैंक

अपडेटेड Nov 15, 2026 पर 6:08 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बैंक की शाखाएं बंद होने के बावजूद ग्राहक कई डिजिटल सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं

Bank Holiday: अगर आप कल यानी सोमवार, 16 नवंबर को बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने के लिए जाने वाले हैं, तो घर से निकलने से पहले बैंक की छुट्टी जरूर चेक कर लें। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, सोमवार को कई राज्यों के बैंक बंद रहने वाले हैं। RBI के छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार, 16 से 22 नवंबर के बीच छठ पूजा, इगास-बग्वाल और साप्ताहिक अवकाश की वजह से देश के कुछ शहरों में बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में इन शहरों में रहने वाले लोगों को बैंक से जुड़ा कोई भी जरूरी काम करने से पहले छुट्टियों की तारीख और अपने शहर की जानकारी जरूर देख लेनी चाहिए। आइए जानते हैं कल कौन-कौन से राज्य में बैंक बंद रहेंगे।

कल कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक

बैंक जाने की तैयारी कर रहे लोगों को अपने शहर में लागू छुट्टियों की जानकारी पहले ही ले लेनी चाहिए। त्योहारों के कारण कुछ शहरों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, वहीं अन्य जगहों पर बैंक सामान्य रूप से खुले रह सकते हैं। छठ पूजा के चलते 16 नवंबर, सोमवार को पटना और रांची में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। बाकी शहरों में बैंक सामान्य रूप से खुले रह सकते हैं, लेकिन वहां की स्थानीय छुट्टियों के आधार पर स्थिति अलग हो सकती है। इसलिए बैंक से जुड़ा जरूरी काम करने के लिए घर से निकलने से पहले अपनी नजदीकी शाखा में छुट्टी की जानकारी जरूर ले लें।


अगले हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक

RBI की ओर से जारी छुट्टियों की सूची के अनुसार, 16 नवंबर को छठ पूजा के कारण पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे। वहीं, 20 नवंबर को इगास-बग्वाल के अवसर पर देहरादून में बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा। इसके अलावा, 22 नवंबर को रविवार होने की वजह से देशभर के सभी बैंकों में साप्ताहिक छुट्टी रहेगी। बैंक जाने की तैयारी कर रहे लोगों को अपने शहर में लागू छुट्टियों की जानकारी पहले ही ले लेनी चाहिए। 17 से 19 नवंबर और 21 नवंबर को ज्यादातर शहरों में बैंक खुले रहेंगे। 21 नवंबर तीसरा शनिवार है, जिस दिन आमतौर पर बैंक में कामकाज होता है। वहीं स्थानीय छुट्टी या बैंक के नोटिस के कारण बदलाव हो सकता है।

डिजिटल सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं

बैंक की शाखाएं बंद होने के बावजूद ग्राहक कई डिजिटल सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। इनमें इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI और ATM से पैसे निकालने जैसी सुविधाएं शामिल हैं। वहीं कैश जमा करने, चेक से जुड़े काम और दस्तावेज जमा करने जैसी सेवाओं के लिए बैंक जाना जरूरी होता है, इसलिए छुट्टी के दिन ये काम नहीं हो पाएंगे। इसके अलावा, तकनीकी खराबी या पहले से तय मेंटेनेंस के कारण डिजिटल सेवाएं भी कुछ समय के लिए प्रभावित हो सकती हैं।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।