Bank holidays on Bhaiya Dooj 2023: देश के कई हिस्सों में बैंक शाखाएं कल 15 नवंबर को भैया दूज के कारण बंद रहने वाली है। सभी राज्यों में बैंक कल बंद नहीं होंगे। नवंबर में त्योहारों के कारण कई दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की वेबसाइट rbi.org.in के अनुसार कुछ राज्यों में भाईदूज के कारण बैंक बंद रहने वाले हैं।
15 नवंबर को इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक
बुधवार को भैया दूज के कारण गंगटोक, इंफाल, सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, बंगाल और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।
नवंबर 2023 में छुट्टियों की पूरी लिस्ट
20 नवंबर (सोमवार)- छठ (सुबह का अर्घ्य)। बिहार और राजस्थान में बैंक बंद रहेंगे।
23 नवंबर (मंगलवार)- सेंग कुत्सनेम/ईगास-बग्वाल। उत्तराखंड और सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे।
27 नवंबर (सोमवार)- गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा/रहस पूर्णिमा। त्रिपुरा, मिजोरम, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, हैदराबाद - तेलंगाना, राजस्थान, जम्मू, उत्तर प्रदेश, बंगाल, महाराष्ट्र, नई दिल्ली, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद हैं।
30 नवंबर (गुरुवार)- कनकदास जयंती। कर्नाटक में बैंक बंद रहेंगे।
हर राज्य में एक साथ बंद नहीं होते बैंक
भारतीय रिजर्व बैंक हर कैलेंडर वर्ष में बैंकों की छुट्टियों की सूची जारी करता है। यहां आपके लिए यह जान लेना जरूरी है कि पूरे देश के बैंक बंद नहीं होते हैं। RBI की ओर से जारी हॉलीडे लिस्ट में से कई छुट्टियां राष्ट्रीय स्तर की होती हैं। वहीं कुछ स्थानीय स्तर की होती हैं। ऐसे में यह जरूरी नहीं है कि जिस दिन पंजाब में बैंक बंद हो उस दिन महाराष्ट्र में भी बैंको में कामकाज न हो।