Bank Holidays: अगर आप शनिवार 24 जनवरी 2026 को बैंक जाकर कोई जरूरी काम करने की योजना बना रहे हैं, तो रुक जाइए। आज देशभर में बैंक ब्रांच बंद रहेंगी। इसकी वजह है कि आज महीने का चौथा शनिवार है। आरबीआई के नियमों के अनुसार हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहने वाले हैं।
इतना ही नहीं, बैंक ग्राहकों के लिए मुश्किल यहीं खत्म नहीं होती। 25 जनवरी को रविवार होने की वजह से बैंक पहले से ही बंद रहेंगे। इसके बाद 26 जनवरी सोमवार को गणतंत्र दिवस है। नेशनल हॉलिडे होने के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहने वाले हैं। ये इस साल देश 77वां गणतंत्र दिवस होगा।
वहीं, अगर बैंक कर्मचारियों की संभावित हड़ताल अपने तय कार्यक्रम के अनुसार होती है, तो 27 जनवरी को भी बैंक बंद रह सकते हैं। ऐसे में ग्राहकों को लगातार चार दिन तक बैंक ब्रांच से जुड़ी कोई भी सर्विस नहीं मिलेगी। जिन लोगों को कैश जमा करना है, चेक क्लियर कराना है या ड्राफ्ट बनवाना है। उन्हें परेशानी हो सकती है।
हालांकि राहत की बात यह है कि बैंक बंद रहने के बावजूद डिजिटल सर्विस चालू रहेंगी। नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI और ATM से जुड़े काम सामान्य रूप से किए जा सकेंगे। आप ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं और ATM से कैश भी निकाल सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि इन छुट्टियों के दौरान चेक क्लियरेंस, कैश काउंटर, ड्राफ्ट, पासबुक अपडेट और अन्य ब्रांच से जुड़े काम नहीं हो पाएंगे। इसलिए बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम हो, तो बेहतर है कि छुट्टियों से पहले ही निपटा लिया जाए।
जनवरी के आखिरी हफ्ते की बैंक छुट्टियां
– 27 जनवरी: संभावित बैंक हड़ताल
जनवरी की छुट्टियों की लिस्ट